पूर्णिया बिहार 4 जुलाई26 पूर्णिया में गर्मी के बीच मानवता की मिसाल, उषा चंद की पुण्यतिथि पर 81 यूनिट रक्तदान
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़ तक न्यूज़ चैनल, पूर्णिया डिविजन बिहार से
पूर्णिया में भीषण गर्मी और उमस के बावजूद मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय उषा चंद की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आइए देखते हैं मोहम्मद इरफान कामिल की यह विशेष रिपोर्ट।
वीओ :
पूर्णिया के मौलवी टोला स्थित उषा एजुकेशनल ट्रस्ट परिसर में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और उषा एजुकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में कुल 81 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
शहर में बढ़ती रक्त की कमी को देखते हुए आयोजित इस शिविर में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के ब्लड बैंक, रेडक्रॉस ब्लड बैंक और युवा ब्लड सेंटर की डॉक्टरों व लैब टेक्नीशियनों की टीम ने रक्त संग्रह किया।
भीषण गर्मी और उमस के बावजूद युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
इस अवसर पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के चेयरमैन सिद्धार्थ प्रताप ने कहा कि “रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त तेजी से बनता है और किसी जरूरतमंद की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य है।” उन्होंने सभी रक्तदाताओं और सहयोगी संस्थाओं का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ए.के. बोस, अजय कुमार सिंह, अशोक तिवारी, प्रियेश रंजन, एम.एच. रहमान, सुमित प्रकाश, तारा शंकर चटर्जी, पंकज श्रीवास्तव, मुरारी सिंह, आदित्य केजरीवाल, विकास कुमार नाहर, नीलम अग्रवाल, आलोक लोहिया, राणा प्रताप सिंह, विजयशंकर सिंह, मोहम्मद इरफान कामिल, आतिश सनातनी, बृजेश झा, आशीष ठाकुर, मकसूद मुर्शिद रियाज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि स्वर्गीय उषा चंद के समाजसेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
कैमरामैन के साथ मोहम्मद इरफान कामिल, यूपी आज तक न्यूज़ चैनल, पूर्णिया डिवीजन, बिहार।
#Hashtags
#Purnia #Bihar #BloodDonation #Raktdaan #UshaChand #Humanity #YouthPower #SocialService #BloodDonationCamp #UPAajTak #MohammadIrfanKamil #PurniaNews #BiharNews #BreakingNews #UPAajTakNews

More Stories
लखनऊ4जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर4जुलाई26*11 वर्षीय लापता बच्चा को मां से मिलाया कल्याणपुर पुलिस ने*
सहारनपुर4जुलाई26*गुर्जर समाज ने जगन गुर्जर हत्याकांड की सीबीआई जांच की उठाई मांग-राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,