राँची २ जुलाई २६*पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया से चार लोगों की मौत के बाद राज्य में स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया है।
झारखंड सरकार ने पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया से चार लोगों की मौत के बाद राज्य में स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया है। सरकार ने रक्त-संक्रमण से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी उपायुक्तों को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने संकटग्रस्त क्षेत्रों में बुखार का सर्वेक्षण, मलेरिया की त्वरित जांच, गंभीर मरीजों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करने और मरीजों के समय पर इलाज के निर्देश दिए हैं।
अत्यधिक जोखिम वाले गांवों में स्वास्थ्य कर्मियों को त्वरित जांच परीक्षण-किट और मलेरिया-रोधी दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, मच्छर मारने वाली दवाई का छिड़काव भी किया जाएगा। मलेरिया को रोकने के लिए जन-जागरण अभियान भी शुरू किए गए हैं।

More Stories
बांदा 18अगस्त 26*आभूषण/नगदी चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
बांदा 16अगस्त 26*सपा नेता ओम नारायण त्रिपाठी ने कराया विशाल भंडारा*
बांदा 18अगस्त 26*बरगहनी गांव में जर्जर सड़क-नाली और जलभराव से परेशान ग्रामीण*