हरदोई2जुलाई26*गंभीर आरोपों में घिरे बीएसए डॉ. अजीत सिंह निलंबित
हरदोई के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. अजीत सिंह को गंभीर अनियमितताओं के आरोपों में उत्तर प्रदेश शासन ने राज्यपाल की स्वीकृति के बाद निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय, लखनऊ से संबद्ध किया गया है।
जिलाधिकारी अनुनय झा की जांच में डॉ. अजीत सिंह के विरुद्ध कई आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने यह कार्रवाई की है। बीएसए के खिलाफ रुपये मांगने के आरोप में शहर कोतवाली में पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है। मामले में विभागीय जांच जारी है और अन्य अधिकारियों या कर्मचारियों की भूमिका सामने आने पर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
महोबा 12 अक्टूबर 26*स्वर्ण पदक विजेता टीम के खिलाड़ी का गृहनगर में भव्य स्वागत
नई दिल्ली 12 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 12 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*