July 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ ०२ जुलाई २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ2जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ2जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️ लखनऊ : यूपी टेट परीक्षा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम विशाख जी ने परीक्षा केंद्रों का JCP के साथ निरीक्षण किया और नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया है।

➡️ लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर डिप्टी एसपी (DSP) के तबादले किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने 125 अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। कई जिलों में नए DSP की तैनाती की गई है, जिसमें बिजनौर, कौशांबी, शाहजहांपुर, बलरामपुर, बहराइच, मेरठ, कानपुर नगर और प्रयागराज समेत कई जिले शामिल हैं।

➡️ वाराणसी : चोलापुर थाना क्षेत्र में फर्जी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी राजन प्रजापति खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ठगी करता था और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को फंसाता था। उसके पास से वर्दी, फर्जी आईकार्ड और दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

➡️ नोएडा : नोएडा पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सेक्टर-126 पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 7 मोबाइल और 6 लैपटॉप बरामद किए हैं। आरोपी तमिलनाडु का रहने वाला बताया जा रहा है।

➡️ हापुड़ : लगातार बारिश के चलते गढ़ रोडवेज बस अड्डा पानी में डूब गया है। बस अड्डे के अंदर कई फीट तक पानी भर जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

➡️ आगरा : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान ने एत्मादपुर CHC का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तुरंत सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों और तीमारदारों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

➡️ हापुड़ : सिंभावली थाना क्षेत्र में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश लुकमान को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी अपहरण और रेप के मामले में फरार चल रहा था।

➡️ लखनऊ : कांग्रेस कार्यालय में नेताओं की बैठकें जारी हैं। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मौजूद हैं। राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक भी चल रही है, जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

➡️ अलीगढ़ : बंसल क्लासेस को प्रशासन ने अवैध संचालन के चलते सील कर दिया है। DIOS और ADA की टीम ने कार्रवाई करते हुए कोचिंग सेंटर को बंद कराया।

➡️ सीतापुर : भाभी की चाहत में युवक द्वारा की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी ने अपने दोस्त को लखनऊ से बुलाकर हत्या की और साजिश में नाम बदलकर फंसाने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

➡️ हरिद्वार : मानसून को देखते हुए प्रशासन ने हर की पौड़ी समेत 5 स्थानों पर मॉक ड्रिल की। SDRF, पुलिस और राजस्व विभाग ने मिलकर आपदा प्रबंधन की तैयारियों का अभ्यास किया।

➡️ मैनपुरी : 17 साल पुराने जमीन विवाद में प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए दबंगों से कब्जा हटवाया। DM की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कर पीड़ित को उसका हक दिलाया गया।

➡️ आगरा : खनन और ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर 63 वाहनों के चालान किए और 38 लाख से अधिक की वसूली की है।

➡️ हरदोई : पाली क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

➡️ फतेहपुर : TET परीक्षा को लेकर DM और SP ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और चेकिंग प्रक्रिया की समीक्षा की गई।

➡️ आगरा : शाहजहां गार्डन में मॉर्निंग वॉकर्स से अवैध वसूली के मामले में ठेकेदार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं।

➡️ दिल्ली : ग्रेटर नोएडा भूमि अधिग्रहण विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। 16 परिवारों को राहत देते हुए उनके मकानों को अधिग्रहण से बाहर रखा गया है।

➡️ आगरा :; 450 ग्राम हेरोइन मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। कोर्ट में जांच कमजोर साबित होने के बाद आरोपी को बरी कर दिया गया। साक्ष्यों में गंभीर लापरवाही सामने आई।

➡️ बुलंदशहर : जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जुड़ी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज हो गई है। 62 किसानों के बैनामे पूरे किए गए हैं और भुगतान भी जल्द किया जा रहा है।

➡️ सीतापुर : मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया।

➡️ अयोध्या : मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का मामला सामने आया है। मरीज की 3 दिन में दो बार सर्जरी के बाद मौत हो गई। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

➡️ दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने एमसीडी को निर्देश दिया है कि नालों में कूड़ा फेंकने पर जुर्माना 500 से बढ़ाकर 5000 रुपये तक किया जाए।

➡️ दिल्ली : BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा अचानक बंद होने की शिकायतें सामने आई हैं। बिजनौर से दिल्ली तक चालकों में दहशत है और प्रशासन से जांच की मांग की जा रही है।

————————————————————————————