कानपुर1जुलाई26*डॉक्टर डे पर गरीबों की सेवा करने वाले चिकित्सकों को मिला पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा पुरस्कार
कानपुर से रेश्मा बेगम की रिपोर्ट, यूपीआजतक
कानपुर में 1 जुलाई डॉक्टर डे के अवसर पर गरीबों की निस्वार्थ सेवा करने वाले चिकित्सकों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पर्यावरण सुरक्षा संस्थान, आरोग्यधाम एवं एच.एन. मिश्रा एजुकेशन सेंटर द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. हेमंत मोहन, डॉ. आरती मोहन तथा कानपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरिराम अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं चिकित्सकीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप सभी चिकित्सकों को तुलसी माता का पौधा, प्रशस्ति पत्र एवं राधा-कृष्ण का दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सम्मान प्रत्येक वर्ष समाज के उन चिकित्सकों को दिया जाता है, जो गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अतुल गुप्ता, अनूप चौधरी धानुक, अरविंद त्रिपाठी, मनीष बाजपेई, उमा मोहन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन “हर-हर गंगे, नमामि गंगे, जय गंगा मैया” के उद्घोष के साथ हुआ।
🎤 रिपोर्ट – रेश्मा बेगम
📺 यूपीआजतक, कानपुर
#Hashtags:
#Kanpur #DoctorsDay #DoctorDay2026 #DrHemantMohan #DrAartiMohan #DrHariramAgrawal #PanditDeendayalUpadhyay #SevaPuraskar #UPAajTak #KanpurNews #BreakingNews #SocialService #DoctorsHonour #UPNews #ReshmaBegum

More Stories
नई दिल्ली18अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार