मथुरा 30 जून 26*थाना माँट पुलिस द्वारा खोये हुए बैग में रखे 50,000 हजार रुपये नगदी व सामान सहित बैग स्वामी को तलाश कर सुपुर्द किये गये ।
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा थाना मांट पुलिस द्वारा दिनांक 29.06.2026 को समय करीब 10.00 बजे बैग स्वामी जो जबलपुर से अपनी गाड़ी कार संख्या MP 20 CC 0508 से हरियाणा में एक्स फैक्ट्री का विजिट करने के लिए जा रहे थे । रास्ते में यमुना एक्सप्रेस – वे माईलस्टोन 100 फूड प्लाजा पर फ्रेश होने के लिये रुके तभी बाथरूम में जाते समय अपने बैग रंग काला बैग में 50 हजार रुपये नगदी व अन्य सामान को बाथरूम के बाहर भूलवश छोड़कर चले गये उक्त बैग को टोल कर्मियों के द्वारा थाना मांट पुलिस के सुपुर्द किया गया । थाना मांट पुलिस द्वारा जानकारी कर बैग स्वामी को बुलाकर सकुशल बैग व उसमें रखे 50 हजार रुपये नगद व अन्य सामान के साथ सुपुर्द कर थाना मांट से रुखसत किया गया ।

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन