हरदोई29जून26*पानी मांगने आया… फिर चाकू से हमला कर लूट ले गया
हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने इलाके की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। गौसगंज रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने रहने वाली दिव्यांग महिला दीप्ति शुक्ला उस समय घर में अकेली थीं, जब एक बदमाश पहले पानी मांगने के बहाने पहुंचा। महिला के पानी न होने की बात कहने पर वह चला गया, लेकिन कुछ देर बाद घर की दीवार फांदकर छत के रास्ते अंदर घुस आया।
बताया जा रहा है कि बदमाश ने महिला को दबोच लिया और विरोध करने पर चेहरे व गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। महिला के घायल होने के बाद आरोपी मंगलसूत्र, पायल और कान की बालियां लूटकर मौके से फरार हो गया। वारदात के समय महिला का पति ई-रिक्शा चलाने बाहर गया हुआ था, जिससे महिला घर में अकेली थी।
घटना की सूचना मिलते ही कछौना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में मेडिकल कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब लोग अपने ही घरों में सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक खुद को आखिर कहां सुरक्षित महसूस करें? फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

More Stories
जोधपुर29जून26*राजस्थान कांग्रेस में आज भी सबसे बड़े जनाधार वाले नेता अशोक गहलोत!
बांदा 29 जून 26*खबर बांदा से है, जहां जिला जज, डीएम और एसपी ने मंडल कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया।*
मथुरा 29 जून 26* क्षेत्राधिकारी रिफायनरी पुलिस बल के साथ कदम्ब बिहार क्षेत्र में पैदल गश्त:-*