सुल्तानपुर26.06.2026*अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाए गये अभियान के अनुपालन में 2 अभियुक्त गिरफ्तार
सुल्तानपुर*श्रीमान पुलिस अधीक्षक, सुलतानपुर द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाए गये अभियान के अनुपालन व अपर पुलिस अधीक्षक एंव क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर के निर्देशन व मुझ प्रभारी निरीक्षक के परवेक्षण के क्रम में थाना गोसाईगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 239/2026 धारा 190/191(1)/191(2)/119(1)/352/115(2)/351(3) बीएनएस व 7 सी.एल.ए.एक्ट से सम्बधित अभि0 1. शिवेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र गिरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम डोमापारा थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर 2. रवीन्द्र प्रताप सिंह पुत्र भानु प्रताप सिंह निवासीगण ग्राम डोमापारा थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार करके मा0न्यायालय रवाना किया गया ।
*घटना का विवरणः-* दिनांक 25.06.2026 को थाना स्थानीय पर वादी उ0नि0 प्रमोद मिश्रा गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर के तहरीर पर मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 239/2026 धारा 190/191(1)/191(2)/119(1)/352/115(2)/351(3) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट बाबत *ग्राम डोमापारा में दो पक्षों के सदस्यों द्वारा विधि विरुद्ध जमाव के साथ बलवा करते हुए एक दूसरे को ईट पत्थर लाठी डण्डा से मारना-पीटना ,गाली देना व जान से मारने की धमकी देना जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी लोग अपने घरों मे घुस कर दरवाजा बन्द कर लिये व दोनो पक्ष एक दूसरे पर अवैध कब्जे व धन उगाही करने के सम्बन्ध मे पंजीकृत कर विवेचना उ0 नि0 सुरेश चंद्र को सुपुर्द कि गयी ।* आवश्यक कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 26.06.2026 को अभियुक्त गण 1. शिवेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र गिरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम डोमापारा थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर 2. रवीन्द्र प्रताप सिंह पुत्र भानु प्रताप सिंह निवासीगण ग्राम डोमापारा थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर को जूनियर हाईस्कूल डोमपारा के पास से समय करीब 11.00 बजे गिरफ्तार कर सम्बन्धित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –*
1. शिवेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र गिरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम डोमापारा थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 25 वर्ष
2. रवीन्द्र प्रताप सिंह पुत्र भानु प्रताप सिंह निवासीगण ग्राम डोमापारा थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 59 वर्ष
*अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
1. उ0नि0 उ0नि0 सुरेशचन्द्र थाना गोसाईगंज सुलतानपुर
2. हे0का0 महेश पाण्डेय थाना गोसाईगंज सुलतानपुर
3. रि0का0 अमजित खान थाना गोसाईगंज सुलतानपुर
4. रि0का0 दुर्गेश ज्योतिषि, थाना गोसाईगंज सुलतानपुर

More Stories
महोबा26जून26*चरखारी की ऐतिहासिक धरोहर ने फिर पहनी शाही शान, ड्योढ़ी महल बना भव्य हेरिटेज होटल
महोबा 26जून26*चरखारी के भैरोगंज और चिन्तेपुरा वार्डों में गहराया पेयजल संकट, ‘हर घर जल’ योजना पर उठे सवाल
सुल्तानपुर २६जून २०२६ * कड़ी सुरक्षा में निकला ताजिया,कई गांवों में गम-ए-हुसैन की गूंज