June 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ- अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग-LDA अभियान, CM के निर्देश पर कोचिंग, होटल, अस्पतालों की जांच, 45 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा मानकों में कमी पर 30 भवन सील, 7 संस्थानों को अग्नि सुरक्षा दुरुस्त करने का नोटिस, हजरतगंज में एक कोचिंग भवन सील, एक को नोटिस, आलमबाग में 9 भवनों की जांच, 8 प्रतिष्ठानों पर सीलिंग, BKT में 5 कोचिंग और लाइब्रेरी भवनों को सील किया, गोमतीनगर में 4 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की, इंदिरानगर में 16 संस्थानों की जांच, 11 कोचिंग भवन सील

➡️लखनऊ- अनियंत्रित DCM डिवाइडर तोड़ नहर पर लटकी, हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल भेजा, पारा थाने के शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय के पास हादसा

➡️लखनऊ- अलीगंज में भीषण अग्निकांड का मामला, दोबारा जांच के लिए घटनास्थल पहुंची SIT, SIT की टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया, अग्निकांड में 15 लोगों ने गंवाई जान

➡️महोबा- मंत्री धर्मपाल सिंह का अखिलेश यादव पर निशाना, अखिलेश यादव कभी राम मंदिर नहीं गए- धर्मपाल, राम मंदिर दान मामले की जांच होने की बात कही, सपा मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रही- धर्मपाल, अखिलेश वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग पर नहीं बोलते

➡️लखनऊ- अमौसी, गोमतीनगर और मध्य क्षेत्र में मॉर्निंग रेड, अमौसी में 95 कनेक्शनों की जांच की गई, 9 मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़े, हरदासीखेड़ा में 100 झुग्गियों के अवैध कनेक्शन हटाए, सरसवां-ठाकुरगंज में बिजली चोरी के 10 मामले पकड़े

➡️लखनऊ- दूध-दुग्ध उत्पादों में मिलावट पर बड़ा एक्शन, खाद्य सुरक्षा विभाग का प्रदेशव्यापी अभियान, 489 स्थानों पर छापेमारी, 658 नमूने जांच को भेजे, 9.72 करोड़ रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ जब्त, 1398.42 क्विंटल खाद्य पदार्थ सीज किया गया, 21.85 लाख रुपये के अनुपयुक्त खाद्य पदार्थ नष्ट, कानपुर देहात में 9.45 करोड़ का घी सीज किया, आगरा में 4000 किलो अस्वच्छ खोया नष्ट कराया, मथुरा में डेयरी का लाइसेंस निलंबित किया गया, 1200 किलो पनीर और 3000 लीटर दूध नष्ट, मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई जारी- रोशन जैकब

➡️लखनऊ- बुनियादी शिक्षा को गति, ARP व्यवस्था का पुनर्गठन, योगी सरकार ने एआरपी व्यवस्था का किया पुनर्गठन, हर ब्लॉक में 5 एआरपी और 1 डायट मेंटर तैनात होंगे, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार की जिम्मेदारी संयुक्त रूप से, सेवानिवृत्ति में 5 वर्ष शेष होने पर भी आवेदन के पात्र, माइक्रो टीचिंग प्रदर्शन की अनिवार्यता समाप्त की, चयन प्रक्रिया को बनाया गया सरल और सुगम, पारदर्शी चयन और वार्षिक मूल्यांकन की व्यवस्था, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों पर रहेगा फोकस, सीखने के परिणाम बेहतर बनाने की दिशा में पहल

➡️गोरखपुर- CM योगी कार्यक्रम के बाद पहुंचे मंदिर, बाबा गोरखनाथ का लिया आशीर्वाद, महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर की पूजा, मंदिर में रात्रिविश्राम करेंगे मुख्यमंत्री योगी, कल सुबह करेंगे पूजा-अर्चना और गौ सेवा, उसके बाद लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम, उसके बाद CM जाएंगे देवरिया के बराव, देवरिया से गोरखपुर आकर पहुंचेंगे कैंट क्षेत्र, MLC के नवनिर्मित हॉस्पिटल का करेंगे उद्घाटन

➡️लखनऊ- परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दिए निर्देश, अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता के निर्देश, जन-जीवन की सुरक्षा को बताया प्राथमिकता, जुलाई माह में विशेष जांच अभियान चलेगा- दयाशंकर, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी- दयाशंकर, प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश, बस अड्डों पर सघन जांच अभियान चलेगा

➡️लखनऊ- नवीं मोहर्रम शब-ए-आशुरा को लेकर पुलिस सतर्क, DCP वेस्ट ने अधिकारियों-कर्मचारियों की ब्रीफिंग की, जुलूस की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर फोकस, संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ ड्यूटी के निर्देश, जुलूस मार्ग पर लगातार भ्रमणशील रहने को कहा, शांति, सौहार्द और समन्वय बनाए रखने पर जोर, मोहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर फोकस

➡️अयोध्या- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले से जुड़ी खबर, SIT की प्राथमिक रिपोर्ट में संस्तुति के बाद FIR, मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एफआईआर दर्ज, 8 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ FIR, टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश, रमा शंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव नामजद, BNS की धारा 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और धारा 3(5) के तहत FIR, ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर राम जन्मभूमि थाने में केस दर्ज, मामले में बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी की तैयारी, चढ़ावा चोरी मामले पर यूपी सरकार सख्त

➡️अयोध्या- राम मंदिर चढ़ावा केस में 8 लोगों पर FIR, ट्रस्ट पदाधिकारियों पर FIR नहीं, ट्रस्ट की ओर से दर्ज FIR में 8 नाम, SIT जांच पहले से जारी, FIR के बाद जांच की दिशा पर सबकी नजर

➡️लखनऊ- LDA का दूसरे दिन भी अभियान, 55 प्रतिष्ठान सील, मानकों के विपरीत 78 भवन मालिकों को नोटिस, कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, होटल, नर्सिंग होम पर कार्रवाई, पत्रकारपुरम रोही कॉम्पलेक्स समेत 12 प्रतिष्ठान सील, कृष्णानगर में 10 कोचिंग, लाइब्रेरी और संस्थान सील, ध्येय IAS, आकार लाइब्रेरी समेत 10 प्रतिष्ठानों पर ताला, 2 दिनों में 126 प्रतिष्ठान सील, 161 के खिलाफ नोटिस

➡️लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की एक्स पर पोस्ट, चढ़ावा प्रकरण में FIR पर तंज, भाजपा राज में नाइंसाफी की झांकी- अखिलेश, फुनगी को फांसी, शाखाओं को माफी- अखिलेश, SIT के बहाने सारे सबूत साफ कर दिए होंगे, किसको बचाना है, किसको फंसाना है पहले से निश्चित, निष्कर्ष पहले निकाल लिया गया होगा- अखिलेश यादव

➡️मेरठ- रेस्टोरेंट संचालक संग दबंग ने की मारपीट, रेस्टोरेंट में घुसकर धमकी और पिटाई, फ्री में सामान देने का दबाव, जान से मारने की धमकी, घटना CCTV में कैद, पीड़ित शिकायत और CCTV लेकर थाने पहुंचा, पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप, भागलपुर थाना के हसनपुर कदीम का मामला

➡️अमरोहा- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दबंगों का हमला, 15 से 20 युवकों ने पथराव और तोड़फोड़ की, स्वास्थ्यकर्मी ने परिवार समेत छिपकर बचाई जान, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप, लाइव पथराव का वीडियो सामने आया, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, हसनपुर कोतवाली के रखेड़ा PHC का मामला

➡️बुलंदशहर- प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद प्रेमी टावर पर चढ़ा, हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस पहुंची, एक घंटे तक चला ड्रामा, कार्रवाई के आश्वासन पर नीचे उतरा, औरंगाबाद थाना क्षेत्र का मामला

➡️प्रयागराज- यूपी लोक सेवा आयोग से जुड़ी बड़ी खबर, PCS 2026 का विज्ञापन जारी, 25 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू, 27 जुलाई 2026 तक आवेदन, UPPSC की वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया

➡️वाराणसी- वाराणसी दर्शन को आई 2 किशोरियां गुम, बिहार से आए परिवार से बिछड़ीं, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार, पुलिस ने CCTV खंगाला, CCTV की मदद से दोनों किशोरियां बरामद, आदमपुर थाना क्षेत्र का मामला

➡️उन्नाव- मोहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन अलर्ट, जुलूस मार्गों पर सुरक्षा कड़ी, ASP के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में कड़ा पहरा, CCTV और ड्रोन कैमरों से निगरानी

➡️कन्नौज- आकाशीय बिजली गिरने से BSF जवान की मौत, पैतृक गांव में अंतिम संस्कार, जवान विनीत दुबे को सलामी देने उमड़े हजारों लोग, छिबरामऊ के नौगाई गांव का मामला

➡️इटावा- शिवपाल यादव का भाजपा पर हमला, सपा से गए नेताओं को BJP दे रही पद- शिवपाल, ये भगोड़े हैं, जनता जवाब देगी, PDA फॉर्मूले से घबराई BJP, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग, स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को गंभीरता से नहीं लेता

➡️बहराइच- CMO संजय कुमार ने मटेरा में छापेमारी की, 5 प्राइवेट अस्पताल और पैथोलॉजी सीज, वैध दस्तावेज न मिलने पर कार्रवाई, अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर, अमर क्लिनिक, चरक पैथोलॉजी, साहू क्लिनिक, डिजिटल पैथोलॉजी सीज, एक अन्य अस्पताल को नोटिस, मटेरा क्षेत्र में कार्रवाई

➡️इटावा- 89 वर्षीय बुजुर्ग की पेंशन बंद, जिंदा बुजुर्ग को मृतक दिखाया गया, ग्राम पंचायत पर गलत सत्यापन का आरोप, वृद्धावस्था पेंशन बंद, सेक्रेटरी और सहायिका पर लापरवाही का आरोप, बुजुर्ग ने DM से लगाई गुहार

➡️बिजनौर- सरिया कारोबारी फरमान के फर्जीवाड़े का मामला, भारत समाचार की खबर का असर, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज, फरहान, अलका यादव, सलीम पर फ्रॉड केस, खबर के बाद फरहान गिरफ्तार, अन्य दो आरोपी फरार, शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡️यूरोप- पश्चिमी यूरोप भीषण हीटवेव की चपेट में, पेरिस, रोम, मिलान में तापमान खतरनाक स्तर पर, मैड्रिड और बार्सिलोना में भी भीषण गर्मी, पेरिस में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार, इटली में टॉप लेवल हीट अलर्ट, कई देशों में स्कूलों का समय बदला गया, कुछ क्षेत्रों में स्कूल अस्थायी रूप से बंद, मजदूरों की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय, स्पेन में क्लाइमेट शेल्टर खोले गए, पूरे यूरोप में स्वास्थ्य अलर्ट

➡️दिल्ली- MCD की बैठक में राम मंदिर मुद्दा उठा, AAP पार्षदों ने चंदा मामले पर चर्चा की मांग की, बैठक के दौरान हंगामा, राम मंदिर चंदा मामले पर जोरदार नारेबाजी, पार्षदों ने “चंदा चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाए

➡️दिल्ली- समाजवादी पार्टी सांसद हरेंद्र मलिक का बयान, राम मंदिर चढ़ावा चोरी SIT जांच पर बोले, सवाल पैसा चोरी नहीं व्यवस्था का है, करोड़ों लोगों की आस्था की चोरी हुई है
——————————-

Taza Khabar