June 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा जून 26*अज्ञात कारणों के चलते सहयोग आश्रम स्कूल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख*

बांदा जून 26*अज्ञात कारणों के चलते सहयोग आश्रम स्कूल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख*

बांदा जून 26*अज्ञात कारणों के चलते सहयोग आश्रम स्कूल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख*

*यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट*

**बांदा से**।इसका खामियाजा अब एक शिक्षण संस्थान को भुगतना पड़ा।थाना क्षेत्र के चिल्ला गांव में स्थित सहयोग आश्रम उर्दू जूनियर हाई स्कूल में बुधवार की शाम करीब सात बजे भीषण आग लग गई, जिससे विद्यालय के दरवाजे,फर्नीचर,बोर्ड, काग़ज़ात आदि जलकर राख हो गया।बताया गया कि विद्यालय के समीप खेत में जलाई गई पराली की चिंगारी तेज हवा के साथ आश्रम परिसर तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और परिसर में अफरा-तफरी मच गई।आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े।विद्यालय के प्रधानाचार्य जयराज ने बताया कि आग लगने से विद्यालय का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया।सूचना मिलते ही चिल्ला थाना प्रभारी आनंद साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता,मदन गुप्ता ,चिल्ला लेखपाल विशाल कुमार चिल्ला प्रधान प्रतिनिधि रामकिशुन निषाद आदि समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया।ग्रामीणों ने बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन वह नहीं आई।गौरतलब है ।कि शासन और प्रशासन लगातार किसानों से पराली न जलाने की अपील कर रहे हैं।खेतों में अवशेष जलाने पर जुर्माने का भी प्रावधान है,इसके बावजूद कई किसान नियमों की अनदेखी कर पराली में आग लगा रहे हैं।विशेषज्ञों के अनुसार पराली जलाने से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है,।बल्कि ऐसी घटनाओं से जान-माल का भी भारी नुकसान हो सकता है।चिल्ला की यह घटना प्रशासन की चेतावनियों के बावजूद जारी लापरवाही की एक बड़ी मिसाल बनकर सामने आई है।

Taza Khabar