मथुरा 24 जून 26* जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* थाना हाईवे पुलिस एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक 24.06.2026 को समय करीब 01.25 बजे टी-3/66 चतुर्ध फ्लोर काशीराम आवास से थाना हाईवे पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-608/2026 धारा 304 बी0एन0एस0 में विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्तगण सैल्समैन कमीशन एजेन्ट विजय कुमार पुत्र रामबाबू निवासी टी-3/66 चतुर्ध फ्लोर काशीराम आवास टाउनशिप थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा उम्र करीब 31 वर्ष एवं 01 महिला अभियुक्ता को लूटी गयी धनराशि के 10,70,000/-(दस लाख सत्तर हजार) रूपयों के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा-316(4)/318/61(2)/217/317(2) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 22.06.2026 को थाना क्षेत्र हाईवे के अन्तर्गत जे0पी0 इन्टर प्राइजेज आजमपुर थाना हाईवे मथुरा के सैल्समैन कमीशन एजेन्ट विजय कुमार पुत्र रामबाबू निवासी काशीराम कालौनी थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा के साथ लूट की घटना के सम्बन्ध में कम्पनी मालिक श्री जगदीश प्रसाद गौतम पुत्र स्व0 श्री भगवान दास निवासी मनीपाड़ा वृंदावन पो0 जे0पी0 इन्टर प्राइजेज आजमपुर थाना हाईवे जनपद मथुरा की लिखित तहीर के आधार पर मु0अ0सं0-608/2026 धारा 304 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था उक्त के अनावरण हेतु थाना हाईवे पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ घटना स्थल एंव घटना स्थल के आस पास लगें सीसीटीवी कैमरों को गहनता से चैक किया गया तथा घटना स्थल के आस पास निवासरत लोगों से जानकारी एंव पूछताछ की गई थाना हाईवे एवं स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल व घटना स्थल के आने जाने के स्थानों पर लगे करीब 100 कैमरों को चेक किया गया सीसीटीवी फुटेज एंव वादी मुकदमा के बयान के आधार पर दौराने पूछताछ संदिग्ध व्यक्ति जे0पी0 इन्टर प्राइजेज में कार्यरत सैल्समैन कमीशन एजेन्ट विजय कुमार पुत्र रामबाबू निवासी टी-3/66 चतुर्ध फ्लोर काशीराम आवास टाउनशिप थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा उम्र करीब 31 वर्ष द्वारा अपनी पत्नी के साथ उक्त लूट की योजना बनाकर उक्त घटना को अंजाम देकर लूट के 10,70,000/-(दस लाख सत्तर हजार) रूपयों को अपनी पत्नी के साथ मिलकर घर के अन्दर छिपाकर अपने मालिक श्री जगदीश प्रसाद गौतम उपरोक्त को लूट की झूठी सूचना देना तथा पुलिस को गुमराह कर अज्ञात बाइक सबार व्यक्तियों द्वारा पैसों का थैला छिनकर भाग जाने की सूचना देना पाया गया । विजय कुमार से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा ये स्वीकार्य किया गया कि उसको एक प्लॉट खरीदना था,इसकी वजह से वह अपनी पत्नी को नए बस अड्डा के पास बुलाकर पैसे का थैला दे दिया था जो घर पर रखा हुआ था । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया व अभियुक्तगण से लूट की शत प्रतिशत धनराशि- 10,70,000/-(दस लाख सत्तर हजार) रुपए की बरामदगी की गई है ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम,पता व उम्र-*
1.विजय कुमार पुत्र रामबाबू निवासी टी-3/66 चतुर्ध फ्लोर काशीराम आवास टाउनशिप थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा उम्र करीब 31 वर्ष ।
2.एक महिला अभियुक्ता ।
*अभियुक्तगण की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-*
स्थान-टी-3/66 चतुर्ध फ्लोर काशीराम आवास से, दिनांक 24.06.2026 समय 01.25 बजे ।
*अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण-*
धनराशि- 10,70,000/-(दस लाख सत्तर हजार) रुपये ।
*अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0-608/2026 धारा-316(4)/318/61(2)/217/317(2) बी0एन0एस0 थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
*अभियुक्तगण को गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –*
1.प्रभारी निरीक्षक प्रशान्त कपिल थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
2.प्रभारी मय स्वाट टीम अजय वर्मा जनपद मथुरा ।
3.उ0निरी0 रोहन कुचालिया थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
4.उ0निरी0 सोरभ तैवतिया थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
5.है0का0 1537 अरविन्द कुमार थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
6.है0का0 886 रिषभ कुमार थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
7.है0का0 559 रमेश चन्द्र थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
8.है0का0 2992 सतेन्द्र दूबे थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
9.का0 692 सूरजपाल थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
10.म0रि0का0 1072 सोनिया थाना हाईवे जनपद मथुरा ।

More Stories
मथुरा24जून26*जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट की घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार
बांदा जून 26*अज्ञात कारणों के चलते सहयोग आश्रम स्कूल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख*
मथुरा 24 जून 26*थाना राया पुलिस द्वारा बलात्कार के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*