कानपुर नगर24जून26*बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा की मां डॉ. निर्मला सिंह सांगा का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब
कानपुर से रेश्मा बेगम, यूपीआजतक।
कानपुर के बिठूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अभिजीत सिंह सांगा की माता एवं बिठूर नगर पंचायत की चेयरपर्सन डॉ. निर्मला सिंह सांगा का अंतिम संस्कार बिठूर गंगा तट पर पूरे राजकीय एवं सामाजिक सम्मान के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और क्षेत्र में शोक की लहर देखने को मिली।
: बिठूर नगर पंचायत की पांच बार चेयरपर्सन रहीं डॉ. निर्मला सिंह सांगा का दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
: बुधवार को बिठूर गंगा तट पर उनके अंतिम संस्कार के दौरान हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।
: अंतिम यात्रा में क्षेत्रवासियों की भारी मौजूदगी रही। नम आंखों से लोगों ने डॉ. निर्मला सिंह सांगा को अंतिम विदाई दी और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया।
पीटीसी: बिठूर गंगा घाट पर हजारों लोगों की मौजूदगी में डॉ. निर्मला सिंह सांगा पंचतत्व में विलीन हो गईं। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को हमेशा याद रखने की बात कही।
कैमरामैन के साथ मैं रेश्मा बेगम, यूपीआजतक, कानपुर।
#Hashtags #KanpurNews #Bithoor #AbhijeetSinghSanga #DrNirmalaSinghSanga #LastRites #UPAajTak #ReshmaBegum #UPNews #BreakingNews #BithoorGhat #Kanpur #HindiNews #Shradhanjali #ViralNews

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*