पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
लड़के की मां गिरफ्तार, चार के खिलाफ मामला दर्ज
अबोहर, 23 जून (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह से अबोहर के एमसी सचिन सेतिया, धीरज धवन, प्रेम कुमार, विजय छाबड़ा, अग्रवाल सभा के प्रधान व अन्य लोगों ने मांग की है कि नाबालिग लड़की को बरामद करवाया जाये। नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में परिजनों के बयानों पर मुकदमा नं.155, 23.5.26, धारा 137 (2), 96 बीएनएस के तहत ओमकार पुत्र मंगल सिंह वासी पक्का सीडफार्म, नंद सिंह पुत्र शंकर सिंह, कृष्णा रानी पत्नी मंगल सिंह गुरू पुत्र मंगल सिंह वासी सीडफार्म पक्का के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़के की माता कृष्णा रानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में बाकी लोगों की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि मोबाईल लोकेशन पर लगाए हुए हैं। जल्द लड़की को बरामद किया जायेगा। भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि लड़की के परिजन मोहाल्लावासियों को इकट्ठा कर थाने पहुंचे थे और लड़की बरामद करवाने की मांग की।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।
लखनऊ २३ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*