नैनीताल १८ जून २०२६ * लालकुआं: घरेलू कलह के चलते महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर,सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर।
नैनीताल * लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 4 आजाद नगर से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है।
यहाँ रहने वाली एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया जिसके बाद उसे आनन-फानन में नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहाँ डाक्टरों ने उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं आजाद नगर वार्ड नंबर 4 निवास संजू दिवाकर और उसकी पत्नी आशा का किसी बात को लेकर विवाद होगा । शुरुआती कयासों के मुताबिक, घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। जहर खाने के बाद जब महिला की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों को घटना का पता चला। परिजन तुरंत ही महिला को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल (हल्द्वानी) रेफर कर दिया। महिला का हालत गम्भीर बनी हुई है।
पुलिस की कार्रवाई
इधर घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार महिला के होश में आने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा। जिससे जहर खाने के असली कारणों का पता चल सके। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।फिलहाल महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*