प्रयागराज16जून26* तिहरा हत्याकांड: एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी*
*मेजा के कुकुरकटवा गांव में वारदात, पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी*
*प्रयागराज।**मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में रविवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर श्यामलाल उर्फ कल्लू,उनकी पत्नी मंजू देवी और कल्लू की भाभी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।बताया जा रहा है कि सुबह लोगों को घर के अंदर तीनों के शव पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मेजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी।
तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों की पड़ताल में जुटी है घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से गांव स्तब्ध है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
More Stories
कानपुर नगर 19 सितंबर 26*कानपुर पुलिस की दो तस्वीरें: अपराधियों पर सख्ती के बीच थाना स्तर की कार्यशैली पर उठे सवाल
सुल्तानपुर 19 सितंबर 26**सेवानिवृत्ति के बाद CDO स्टेनो पटल पर ‘दखल’ का मामला ठंडे बस्ते में?*
नई दिल्ली 19 सितंबर 26*🏆 एशियाई खेलों का आज से आगाज, भारत तैयार है 106 पदक के रिकॉर्ड को और आगे ले जाने के लिये