मैहर12जून26*मैहर में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 35 किलो गांजा बरामद*
मैहर जिले के रामनगर थाना पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार 2.0” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा एवं एक वैगनआर कार जब्त की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिगना-हिनौती मार्ग स्थित खोडरी मोड़ के पास एक संदिग्ध कार में गांजा रखा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें 37 पैकेटों में कुल 35.09 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत ₹5.25 लाख तथा वाहन की कीमत लगभग ₹9 लाख बताई गई है। कुल जब्ती मूल्य ₹14.25 लाख है। आरोपी वाहन चालक पुलिस की गतिविधियां देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कार्रवाई में रामनगर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More Stories
हल्द्वानी27जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!