लखीमपुर खीरी12जून26* बाबा लिलौटीनाथ धाम के विकास कार्यों का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण
लखीमपुर खीरी। जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा लिलौटीनाथ धाम के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों को लेकर प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों का पुनः निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण, नवीन लघु सेतु, नदी सफाई, पार्किंग विस्तार सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय अवलोकन किया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इस अवसर पर विकास खंड अधिकारी फूलबेहड़ सुमित कुमार सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश कुमार वर्मा तथा ग्राम प्रधान लखविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मंदिर परिसर में चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों से क्षेत्र का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। प्रशासन की विशेष पहल एवं मुख्य विकास अधिकारी के सतत मार्गदर्शन में धाम को धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टि से विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।
मंदिर के महंत रोहित गिरि ने प्रशासन द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी और बाबा लिलौटीनाथ धाम की पहचान प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में और अधिक सुदृढ़ होगी।

More Stories
देहरादून12जून26*सप्ताहांत से पहले ही मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते लंबा जाम लग गया।
प्रतापगढ़12जून26*:ग्रेट निकोबार संरक्षण हेतु कांग्रेस का जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान जारी. लोग बढ़ चढ़ कर ले रहे हैं हिस्सा*…
हरदोई12जून26*: पिहानी आ रहे दो बाइक सवारों को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, एक हरदोई रेफर*