लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ- पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कल कार्यक्रम, समय 11 बजे सीएम योगी मीडिया से करेंगे संवाद, लोक भवन सभागार में सीएम योगी करेंगे संवाद, मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धि पर चर्चा होगी, सुशासन और जनसेवा के विषय पर फोकस रहेगा, सरकार की प्रमुख योजनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा
➡️लखनऊ- लुलु मॉल के पास बनेगा 100 मीटर लंबा स्काई वॉक, LDA ने PPP मॉडल पर निजी कंपनी के साथ किया करार, 18 करोड़ से तैयार होगा आधुनिक फुट ओवरब्रिज, LDA ने परियोजना को दी हरी झंडी
➡️दिल्ली- PM मोदी से मिले कर्नाटक CM डीके शिवकुमार, CM डीके शिवकुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की
➡️सुल्तानपुर- किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला, पड़ोसी के बीच-बचाव पर बची किशोरी, आरोपी अशोक कुमार को किया गिरफ्तार, पहले भी दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है, बल्दीराय थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला
➡️कन्नौज- तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना, मकान स्वामी छत पर सो रहे थे, 3 घरों से चोरों ने लाखों की चोरी की, जेवरात व नगदी पर किए हाथ साफ, सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡️गोरखपुर- सीएम योगी का गोरखपुर दौरा, 13 जून को CM पहुंचेंगे चिल्लूपार विधानसभा, महुआपार इंटर कॉलेज के मैदान में आएंगे, 300 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे सीएम, विभिन्न योजनाओं का करेंगे लोकार्पण, शिलान्यास, BJP विधायक राजेश त्रिपाठी ने दी जानकारी
➡️इटावा- सड़क विवाद पर खूनी पंचायत, चली कुल्हाड़ी, सगे भाइयों के बीच विवाद में हिंसक झड़प, पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में हुई मारपीट, मारपीट के दौरान चले कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे, दोनों पक्षों से 5 लोग गंभीर घायल हुए, कवरेज के दौरान पत्रकार मुकेश भी घायल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना चकरनगर इलाके का पूरा मामला
➡️अम्बेडकरनगर- बहनों ने अपने भाई और भाभी को पीटा, डायल 112 पुलिस कर्मियों के सामने पीटा, सम्पत्ति में हिस्सेदारी को लेकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, अकबरपुर कोतवाली के उकरा का मामला
➡️लखनऊ- ईको गार्डन में कल CJP का प्रदर्शन प्रस्तावित, लखनऊ पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली, NEET पेपर लीक के विरोध में था प्रदर्शन, वीडियो के जरिए युवाओं से शामिल होने की अपील, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया था आह्वान, पुलिस ने अनुमति अर्जी को निरस्त कर दिया, ईको गार्डन में 12 से 18 जून तक प्रदर्शन प्रस्तावित था
➡️संभल- जिले में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी, प्राचीन फारुख गेट पर चला बुलडोजर, सौंदर्यीकरण को लेकर बुलडोजर कार्रवाई, गुन्नौर नगर पंचायत क्षेत्र का मामला
➡️उन्नाव- बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, घटना के बाद ड्राइवर, कंडक्टर भागे, लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, जमकर पीटा, ट्रक में भी शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गंगाघाट के जाजमऊ चौकी क्षेत्र की घटना
➡️फर्रुखाबाद- मानकविहीन गेस्ट हाउस पर एक्शन, 9 गेस्ट हाउस को जारी हुआ नोटिस, सिटी मजिस्ट्रेट ने जारी किया नोटिस, जिला अधिकारी के आदेश पर एक्शन
➡️हापुड़- बाजार जा रही महिला से ठगी की वारदात, बाइक सवार दो युवकों ने महिला को ठगा, महिला के कुंडल, मोबाइल ले गए शातिर ठग, पीड़ित महिला ने पुलिस को सूचना दी, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡️हरदोई- संडीला तहसील में भाकियू भानू का शक्ति प्रदर्शन, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप की रिहाई को लेकर धरना, फर्जी मुकदमे में जेल भेजने का लगाया आरोप, प्रशासन से कई दौर की वार्ता के बाद धरना समाप्त, संडीला कताई मिल चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग
➡️जालौन- आकाशीय बिजली से झुलसे किसान की मौत, मेडिकल में इलाज के दौरान किसान की मौत, झुलसे एक अन्य किसान का इलाज जारी, SDM सदर ने मेडिकल पहुंचकर लिया जायजा, मृतक के परिजनों से की बातचीत, जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र का मामला
➡️कानपुर देहात- CO संजय सिंह का एक और वीडियो वायरल, मोर्टार बम लिए युवक को जड़ा तमाचा, सरेआम तमाचा जड़ने का वीडियो वायरल, पहले भी CO के कई वीडियो हो चुके वायरल
➡️संतकबीरनगर- नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक संपन्न, काफी गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुई बैठक, बैठक में सभासदों ने कई गंभीर सवाल उठाए, नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए, विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता पर विवाद, खलीलाबाद नगर पालिका परिषद का मामला
➡️दिल्ली- केदार बिल्डिंग के PG की चौथी मंजिल पर आग लगी, अवैध रूप से PG संचालन की जानकारी सामने आई, आग लगते ही छात्र सुरक्षित बाहर निकल गए, दमकल की 3 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, दिल्ली पुलिस और फायर सर्विस मौके पर मौजूद रहे, उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी थाना क्षेत्र का मामला
➡️झांसी- डीएम की खनन पट्टाधारकों को चेतावनी, अवैध खनन और परिवहन पर होगी कार्रवाई, नियम तोड़ने पर पट्टा निरस्त किया जाएगा, बिना नंबर, ओवरलोड वाहनों पर सीधे कार्रवाई, भंडारण स्थलों पर CCTV, वेब कैमरा अनिवार्य, नियम उल्लंघन पर 5 लाख रुपए तक जुर्माने, खनन प्रभावित गांवों में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर, पट्टाधारकों को करना होगा व्यापक वृक्षारोपण, माइन-टैग, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जरूरी
➡️चंदौली- नाबालिग से कथित छेड़छाड़ का मामला, विरोध करने पर मां-बेटी को जमकर पीटा, मां ने गांव के 3 लोगों पर लगाया आरोप, नाबालिग के सिर पर ईंट से किया हमला, थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित परिवार ने SP से लगाई गुहार, SP ने कार्रवाई का दिया आश्वासन, अलीनगर थाना इलाके का पूरा मामला
➡️उन्नाव- पुजारी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, मो. शफी, अजय गौतम, यामीन अरेस्ट, पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर भेजा जेल, दो आरोपियों की तलाश में दबिश जारी, बांगरमऊ थाना पुलिस ने किया अरेस्ट
➡️सिद्धार्थनगर- स्थानीय लोगों का कठेला पुलिस पर आरोप, मनमानी और उत्पीड़न का लगाया आरोप, सामान लेने रुकी गाड़ियों पर हुई कार्रवाई, कार्रवाई से व्यापारियों और लोगों में रोष, कठेला थाना इलाके का पूरा मामला
➡️उन्नाव- चंडीगढ़ विवि के समिट में मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, पत्रकार ने पेपर लीक को लेकर सवाल पूछा, सवाल पर भड़के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, नसीहत दी, उल्टी-सीधी बात करोगे, जवाब नहीं दूंगा- योगेंद्र, पेपर लीक के आरोपों को मंत्री ने गलत बताया, अपराधी पकड़े जा चुके हैं और दंडित हुए- योगेंद्र, गुस्से में माइक हटाने का वीडियो वायरल हो गया
—————————

More Stories
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम
सुल्तानपुर11जून26*अवैध खनन पर पारा चौकी पुलिस का बड़ा प्रहार,ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज*