अयोध्या11जून26*नदी में बचाओ-बचाओ की गूंज, मॉकड्रिल में जीवंत दृश्य
भेलसर(अयोध्या)रूदौली तहसील क्षेत्र में गुरुवार को सरयू नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पूरे महँगू मजरे संडरी में एक सजीव और प्रभावी मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान अचानक “बचाओ-बचाओ” की आवाजें गूंज उठीं और तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल, होमगार्ड तथा एसडीआरएफ टीम ने जीवन रक्षक उपकरणों के साथ डूबते लोगों की भूमिका निभा रहे प्रतिभागियों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला।उन्हें पास ही स्थापित अस्थाई स्वास्थ्य शिविर में पहुंचाया गया, जहां मौजूद चिकित्सकों द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया।
प्रभावित गांवों का निरीक्षण और राहत शिविर का जायजा
मॉकड्रिल के बाद एसडीएम रूदौली संतोष कुमार के नेतृत्व में बाढ़ से प्रभावित महगू पुरवा, कैथी, सल्लाहपुर, अब्बूपुर, सड़री और पसैया गांव का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने राहत शिविरों में स्थापित सुविधाओं और उपकरणों का बारीकी से परीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया।
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भी सक्रिय भागीदारी रही। मौके पर एडीएम एफआर अमित कुमार भट्ट, डोगरा रेजिमेंट के मेजर राजीव कुमार, क्षेत्राधिकारी रूदौली आशीष निगम, सीओ होमगार्ड, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य, नायब तहसीलदार शेखर शुक्ला ,नायब तहसीलदार राज नारायण मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी रामाकांत राम, आपदा विशेषज्ञ यथार्थ तिवारी, राजस्व निरीक्षक राम सुरेश लेखपाल नकछेद भारती, रोशन कुमार खाद्य और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
जनजागरूकता का उद्देश्य सफल
यह मॉकड्रिल न केवल प्रशासन की तैयारियों को परखने का माध्यम बनी, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों को भी बाढ़ से निपटने की जानकारी और विश्वास प्रदान करने में कारगर साबित हुई। राज्य आपदा प्रबंधन के निर्देश पर आयोजित यह अभ्यास क्षेत्र में संभावित आपदा के प्रति सजगता का प्रतीक बना।

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम