कानपुर नगर9जून2026*पनकी में ट्रेन से लापता हुआ वृद्ध*
कानपुर कमिशनरेट थाना पनकी के अंतरगत नारायण कॉलेज के पास खड़ी मेमो ट्रेन से लापता हो गया वृद्ध
मामला है इटावा से चलकर कानपुर सेंट्रल को आने वाली मेमो ट्रेन पर रूरा से 8 जून दिन सोमवार को सवार हुऎ राम जीवन उम्र 66 वर्ष करीब अपने घर इ. डब्लू. एस. 21 अंबेडकर नगर गुजैनी कानपुर नगर को आ रहे थे जैसे ही मेमो ट्रेन पनकी स्टेशन के पूर्व नारायना कॉलेज के पास खड़ी हो गई जहां से राम जीवन अचानक लापता हो गए उनके साथ पत्नी कमला देवी व उनका साला अरविंद कुमार साथ में था ट्रेन चलने के बाद पनकी स्टेशन पर रुकी जहां तलाश किया गया पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी उनका बेटा अनिल वर्मा ने बताया कि मेरे पिता की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण नारायना कॉलेज के पास से खड़ी मेमो ट्रेन से कहीं लापता हो गए हैं काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई पता न चल सका थाना पनकी में तहरीर देकर गुमसुदगी दर्ज करा दी गई है फिर भी परिवार के लोग लगातर तलाशने में लगे हुऎ हैं अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी

More Stories
नई दिल्ली26जुलाई26*PM मोदी Gen Z के बीच भी एक वैश्विक आइकन के रूप में उभरे हैं। *
नई दिल्ली26जुलाई26*गुजरात और असम में बाढ़ के हालात गंभीर हैं। गुजरात में पिछले दो दिनों में बारिश और बाढ़ के कारण 35 मौतें हुई हैं।*
नई दिल्ली26जुलाई26*आज पूरे देश मे मनाया जा रहा कारगिल दिवस