अयोध्या9जून2026*भाकियू की मासिक बैठक में चिंतन शिविर की रणनीति तय
संगठन विस्तार को मिली नई गति
“किसान हितों पर मंथन, एसडीएम ने एक सप्ताह में समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा”
भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपद, तहसील और ब्लॉक स्तर के किसान नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में महिला किसानों ने भाग लिया। बैठक के दौरान हरिदार में 15 से 18 जून तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय चिंतन शिविर को सफल बनाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। इस दौरान किसानों ने पूर्व में दिए गए ज्ञापन के संबंध में उपजिलाधिकारी संतोष कुमार से वार्ता की। किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद एसडीएम ने एक सप्ताह के भीतर सभी शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन दिया, जिस पर किसानों ने सहमति जताई। बैठक में संगठन विस्तार को भी बल मिला। लक्ष्मीकांत तिवारी को जिला सचिव तथा सुरेश रावत को मवई ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर दोनों पदाधिकारियों का किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शंकर पाल पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, कमल तिवारी, रविशंकर पाण्डेय, जितेन्द्र धीमान सहित बड़ी संख्या में किसान एवं महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। बैठक के अंत में किसानों ने संगठन को मजबूत बनाने और किसान हितों की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया।

More Stories
नई दिल्ली26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*