हरदोई9जून2026*बंद कमरे में फंदे से लटकी मिली विवाहिता,डेढ़ साल के बेटे के रोने से खुला मौत का राज…
हरदोई शहर के ऊंचा थोक मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विवाहिता का शव घर के अंदर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। डेढ़ साल के मासूम बेटे के लगातार रोने की आवाज सुनकर परिजन नीचे पहुंचे तो कमरे का नजारा देखकर चीख निकल गई। आनन-फानन में महिला को फंदे से नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक पिहानी थाना क्षेत्र के लीलापुरवा जमुही गांव निवासी विकट बहादुर बैंक कर्मी हैं और शहर के मोहल्ला ऊंचा थोक में किराए के मकान में रहते हैं। मृतका अंजू की ननद शिल्पी के मुताबिक रविवार सुबह विकट बहादुर ड्यूटी पर जाने के लिए बताकर निकले थे। घर में शिल्पी, अंजू और उसका डेढ़ साल का बेटा मौजूद था। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर जब वह नीचे पहुंची तो अंजू का शव रस्सी के फंदे पर झूलता मिला। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने महिला को नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल संजय त्यागी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए पति विकट बहादुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही ह

More Stories
मथुरा 9 जून26*थाना जेत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर*
कानपुर नगर9जून26*भीषण गर्मी में गुप्ता परिवार की अनूठी पहल, राहगीरों को बांटा शीतल शरबत*
बांदा9जून *टांडा हाईवे पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत तीन गंभीर, जिला अस्पताल रेफर*