अयोध्या9जून2026*गरीबों को उनका हक दिलाना सरकार की प्राथमिकता : रामचंद्र यादव
मांजनपुर गांव में हुई रात्रि चौपाल में बोले विधायक
भेलसर(अयोध्या)शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को विकास खंड मवई के ग्राम मांजनपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।इस चौपाल में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि गांव की समस्या का समाधान गांव में ही होना चाहिए।प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त जिम्मेदारी है कि जनता को समय पर न्याय और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर विधायक ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।साथ ही स्वच्छता अभियान एवं प्रगति पथ यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
एस डी एम रुदौली संतोष कुमार ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।ग्राम प्रधान रामबरन व पंचायत सचिव कविता वर्मा के प्रयास से चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को निर्धारित समय सीमा में हल करने का आश्वासन दिया गया। ग्राम चौपाल ने प्रशासन और जनता के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने का कार्य किया।कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी मवई डाक्टर सुभाष चंद्र वर्मा, भाजपा नेता राम प्रेस यादव ,ए डी ओ पंचायत अनुपम शर्मा ,बी ओ पी आर डी ललित तिवारी,ग्राम पंचायत अधिकारी अंकुर यादव,ग्राम विकास अधिकारी कविता वर्मा ,ग्राम विकास अधिकारी लालजी चौरसिया,अर्सलान,सौरभ गुप्त ग्राम प्रधान राम बरन ,निर्मल शर्मा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 9 जून26*थाना जेत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर*
कानपुर नगर9जून26*भीषण गर्मी में गुप्ता परिवार की अनूठी पहल, राहगीरों को बांटा शीतल शरबत*
बांदा9जून *टांडा हाईवे पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत तीन गंभीर, जिला अस्पताल रेफर*