June 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाँदा 7 जून 26*रोटी बैंक टीम ने जरूरतमंदों को किया वृहद कपड़ा आदि का वितरण।**

बाँदा 7 जून 26*रोटी बैंक टीम ने जरूरतमंदों को किया वृहद कपड़ा आदि का वितरण।**

बाँदा 7 जून 26*रोटी बैंक टीम ने जरूरतमंदों को किया वृहद कपड़ा आदि का वितरण।**

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

बांदा – प्रत्येक रविवार की तरह आज भी बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम के नेतृत्व में, ग्राम प्रधान देवी दयाल ग्राम दुरेड़ी मजरा बंशीपुर जी की उपस्थिति में,समाजसेवी शैलेन्द्र कुमार विनीत ग्राम दुरेड़ी मजरा बंशीपुर के सहयोग से, बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दान में दिए गए कपड़े,किताबें,जूते चप्पल आदि का वितरण ग्राम दुरेड़ी मजरा बंशीपुर ब्लॉक बड़ोखर तहसील बाँदा जनपद बाँदा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को वृक्षारोपण,स्वास्थ्य,स्वच्छता,यातायात तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के सदस्य जगदीश श्रीवास के द्वारा जागरूक किया गया,अध्यक्ष रिज़वान अली ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त कपड़े आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाँदा रोटी बैंक से अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन सदस्य जगदीश श्रीवास आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।