रोहतास/बंजारी7jun2026*: ब्रेक फेल ट्रक ने क्वार्टर में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला।
रोहतास। संवाददाता: मोहम्मद इमरान अली✍🏻
दिनांक: 6/06/26
बंजारी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर एक नंबर गेट के पास शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। लेबुरा-धौड़ा सीमेंट लोड 12 चक्का ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने से चालक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित ट्रक सड़क से सीधे रोड पार नाला कूदकर सामने स्थित एक क्वार्टर में जा घुसा और उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
किस्मत से बची लोगों की जान
टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्वार्टर का एक हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क और क्वार्टर के आसपास लोग मौजूद नहीं थे, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह हादसा कुछ मिनट पहले या बाद में होता, तो जनहानि तय थी। सोचकर ही रूह कांप जाती है कि कितनी बड़ी त्रासदी हो सकती थी।
प्रशासन की लापरवाही पर सवाल
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ओवरलोडेड और पुराने वाहनों की जांच नहीं होती, जिससे आए दिन ब्रेक फेल जैसी घटनाएं हो रही हैं। बंजारी-डेहरी मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था और वाहनों की फिटनेस जांच पर प्रशासन का ध्यान नहीं है।
लोगों ने मांग की है कि सड़क किनारे स्थित रिहायशी इलाकों के पास स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा दीवार बनाई जाए, साथ ही ओवरलोड ट्रकों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
हमीरपुर, 8 सितंबर 2026*हमीरपुर में RSS की साइकिल यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा कुरारा क्षेत्र
कौशाम्बी 8 सितंबर 26*28 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका यादव की गोली लगने से मौत हो गई
बस्ती 8 सितंबर 26*रामबहाल मौतकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी इन्द्रावती गिरफ्तार।