सीतापुर ६ जून २०२६ * सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार रोहित मिश्र का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर
सीतापुर, 6 जून। सीतापुर के मान्यता प्राप्त पत्रकार रोहित मिश्र का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार जारी था। उनके निधन की खबर से जिले के पत्रकार जगत, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
रोहित मिश्र अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता, सशक्त लेखनी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने अपनी खबरों और लेखों के माध्यम से एक अलग पहचान बनाई थी। बीमारी के चलते पिछले कुछ समय से उनकी सक्रियता कम हो गई थी, लेकिन पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण हमेशा बना रहा।
उनके निधन को पत्रकार समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। साथी पत्रकारों, मित्रों और परिचितों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
शोक व्यक्त करते हुए पत्रकार साथियों ने कहा कि रोहित मिश्र का सरल स्वभाव, कर्मनिष्ठा और पत्रकारिता के प्रति समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें।
विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🏻🕯️

More Stories
भागलपुर6जून26*नाथनगर थाना अंतर्गत एक अपराधकर्मी को असलहा के साथ किया गया गिरफ्तार।
उन्नाव ६ जून २०२६ * राज्य ललित कला अकादमी द्वारा शुरू हुई पेंटिंग की कार्यशाला, इंडियन इवेंट सॉल्यूशन्स के संयोजन में सिखाया जा रहा चित्रकला का हुनर
पूर्णिया बिहार 6 जून 26 लाइन बाजार से बस स्टैंड तक एक भी शौचालय नहीं, महिलाएं बेहाल