बांदा 3 जून 26*गुरेह गांव में 7 दिन से बिजली गुल, जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने दिया लिखित शिकायत पत्र
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा: आपको बता दें कि पूरा मामला जिलाधिकारी कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर बड़ोखर खुर्द ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुरेह में पिछले एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है।
भीषण गर्मी में आधे से ज्यादा गांव की आबादी का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 4 जून 2026 तक बिजली बहाल न होने पर बबेरू रोड पर शांतिपूर्ण धरना व चक्का जाम की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों संतोष, रामसिंह, अजय पटेल, योगेंद्र पाल, शुभम पटेल समेत समस्त ग्रामवासियों ने बताया कि बिजली न आने से बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और किसानों की सिंचाई पूरी तरह ठप है।
रोजमर्रा के काम भी नहीं हो पा रहे। तापमान 45 डिग्री के पार है, ऐसे में बिना बिजली के हालात बेहद खराब हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग को कई बार मौखिक और लिखित सूचना दी गई, लेकिन न कोई टीम मौके पर आई और न ही कटौती में सुधार हुआ। विभागीय लापरवाही से लोगों में भारी आक्रोश है।
3 जून को डीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि यदि 4 जून तक विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो मजबूरन गुरेह में बबेरू रोड पर शांतिपूर्ण धरना व चक्का जाम किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी बिजली विभाग और जिला प्रशासन की होगी।

More Stories
लखनऊ22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सतना22जुलाई2026*राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हर तरफ कांग्रेस का प्रदर्शन, लोगो में भारी आक्रोश, जगह जगह पुतला दहन*
अयोध्या22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें