कौशाम्बी २ जून २६ * मौत के सौदागरों पर मेहरबान है मुख्य चिकित्सा अधिकारी,कुकुरमुत्ता की तरह फैले पैथोलॉजी सेंटर की दुकान
ना डिग्री न अनुभव फिर भी खून जांच कर गलत रिपोर्ट देने वाले पैथोलॉजी सेंटर संचालकों पर जिम्मेदार अधिकारी कोई कानूनी कार्यवाही करने को तैयार नही है
हर्रायपुर कौशाम्बी। बिना डिग्री बिना अनुभव और बिना पंजीकरण के कुकुरमुत्ता की तरह पैथोलॉजी सेंटर खुल गए हैं जिनकी जांच करने का समय भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास नहीं है मूरतगंज विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न कस्बो में जगह-जगह कुकुरमुत्ता की तरह पैथोलॉजी की दुकान बिना पढ़े लिखे लोगों द्वारा खोली गई है जहां जांच के नाम पर मरीज का जमकर शोषण किया जाता है पैथोलॉजी की खुली दुकानों में 90 प्रतिशत से अधिक पैथोलॉजी संचालकों के पास ना तो डिग्री है ना अनुभव है जिससे गलत रिपोर्ट बना करके मरीजों को दे देते हैं और उसका नुकसान यह होता है कि उनका इलाज गलत होता है जिससे उनकी मौत हो जाती है लेकिन उसके बाद भी खून जांच कर लाखों रुपए महीने की अवैध कमाई करने में खून जांच में कथित डॉक्टर मशगूल है। मूरतगंज स्थित कई पैथोलॉजी लैब है जो कि मरीजों की खून जांच की रिपोर्ट गलत देते हैं जिससे मरीजों की बीमारी की जानकारी नही हो पाती है लेकिन फिर भी हजारो रुपए मरीजों से वसूल लिया जाता है प्रतिदिन चल रहे इस लूट के खेल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अनजान बनने की कोशिश कर रहे हैं जबकि ना डिग्री ना अनुभव फिर भी खून की जांच कर रहे हैं मूरतगंज हर्रायपुर सहित विभिन्न कस्बा में कई दर्जन पैथोलॉजी की दुकान कुकुरमुत्ता की तरह खुली है जिनमे अधिकतर के पास स्वास्थ्य विभाग का पंजीकरण नहीं है खून जांच करने वाले लोगों के पास डिग्रियां नहीं है इतना ही नहीं खून जांच वाले इन कथित लोगों के पास अनुभव भी नहीं है
लेकिन फिर भी पैथोलॉजी बेखौफ तरीके से संचालित हो रहे हैं जिससे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठता है कि अवैध तरीके से कैसे दर्जनों पैथोलॉजी सेंटर संचालित हो रही है अवैध तरीके से संचालित पैथोलॉजी सेंटर की यदि जांच कराई गई तो 80 प्रतिशत से अधिक पैथोलॉजी फर्जी मिलेंगी लेकिन उसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पैथोलॉजी सेंटर की जांच करने को तैयार नहीं दिखाई पड़ रहे हैं सूत्रों की माने तो अवैध तरीके से संचालित पैथोलॉजी सेंटर से स्वास्थ्य विभाग का एक अधिकारी मोटी रकम की वसूली कर रहे हैं यह अधिकारी चार पहिया गाड़ी से पैथोलॉजी सेंटर के संचालकों से वसूली करने पहुंच रहे हैं जिससे अवैध पैथोलॉजी सेंटर संचालकों पर कार्यवाही करते नहीं दिख रहे हैं मामले को जिला अधिकारी ने संज्ञान लेकर पैथोलॉजी सेंटरों की जांच कराई तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के कारनामों का जहाँ खुलासा होगा वहीं दर्जनों अवैध पैथोलॉजी सेंटर संचालक पर मुकदमा दर्ज होना तय है लेकिन उसके बाद भी कार्यवाही होती नहीं दिख रही है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 मई 26* सरकारी जमीन की मापी करने गई टीम पर तीरों की बौछार, चौकीदार लहूलुहान; पूर्णिया पुलिस ने 7 को दबोचा
केरल विधानसभा२ जून २०२६ * शानीमोल उस्मान विधानसभा की उपाध्यक्ष चुनी गईं, इतिहास में चौथी महिला बनीं
मथुरा २ जून २०२६ * उत्तर प्रदेश के मथुरा (गोवर्धन) में पुलिस ने एक शातिर ‘अश्लील साधु’ का पर्दाफाश किया है।