सुल्तानपुर 02जून 2026* सनातन संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरते हुए बड़े मंगल के शुभ अवसर पर पूरे जिले में चल रहा भंडारे का आयोजन
सुल्तानपुर *सनातन संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरते हुए बड़े मंगल के शुभ अवसर पर पूरे जिले में चल रहा भंडारे का आयोजन, बहुत ही परम सौभाग्य से इस वर्ष पुरुषोत्तम मास ( मलमास ) के आगमन पर ज्येष्ठ मास में पड़ रहा नौ मंगलवार, इस मास के आज पांचवें मंगलवार को नगर पालिका नगर पंचायत से लेकर जिले के प्रमुख बाजारों नुक्कड़ और चौराहों पर शरबत वितरण, मिष्ठान वितरण का चल रहा कार्यक्रम, इसी कड़ी में अयोध्या प्रयागराज राजमार्ग पर लोहरा मऊ ब्रिज के नीचे हर वर्ष की भांति, स्थानीय निवासी एवं समाजसेवी श्री विजय कुमार तिवारी जी, बाईपास निवासी श्री विनोद कुमार मिश्रा जी एवं लाल बहादुर दुबे ( काका ) के आयोजन में चल रहा पूरी छोले, तहरी और मिष्ठान का विशाल और भव्य भंडारा, संकट मोचन के जयकारों के साथ भक्तगण ग्रहण कर रहे प्रसाद, सहयोगी गणों में अशोक तिवारी, रमेश तिवारी, झल्लू दुबे, एल के दुबे भाजपा नेता सभासद गिरीश मिश्रा पयागीपुर और क्षेत्रीय सभासद अखिलेश मिश्रा जी नरायन पुर एवं अन्य क्षेत्रीय लोग भक्त गणों की सेवा में कर रहे सहयोग !!

More Stories
सुलतानपुर 02.06.2026*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा जनसुनवाई जारी; वर्चुअल माध्यम से क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी भी जुड़कर की गयी सुनवाई।
अयोध्या२ जून २०२६ * जिलाधिकारी शशांक तिवारी ने उपजिलाधिकारी के साथ किया निरीक्षण
नई दिल्ली 2 जून 2026 *तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा कि अब वह अपना रास्ता खुद बनाना चाहते हैं और सौहार्दपूर्ण ढंग से अलग होना चाहते हैं।