कानपुर ब्रेकिंग
कानपूर नगर २जुन २०२६ * पत्रकारों के ऊपर हो रहे फर्जी मुकदमे व पत्रकारों पर हमले के विरोध में कानपुर दक्षिण प्रेस क्लब का अर्धनग्न प्रदर्शन
कानपूर नगर *23 मई 2026 को वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र केसरवानी के साथ हमले की घटना की पुलिस द्वारा एफ आई आर ना अभी तक दर्ज करना शर्मनाक
कानपुर पत्रकारों पर हमलों और फर्जी मुकदमों के विरोध में कानपुर दक्षिण प्रेस क्लब का अर्धनग्न प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से मिलेंगी टीम
कानपुर। पत्रकारों पर बढ़ते हमलों, फर्जी मुकदमों और पत्रकारिता कार्य में बाधा डालने की घटनाओं के विरोध में कानपुर दक्षिण प्रेस क्लब ने बुधवार को अर्धनग्न प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। प्रेस क्लब पदाधिकारियों का कहना है कि 23 मई 2026 को वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र केसरवानी पर हुए हमले के मामले में अब तक एफआईआर दर्ज न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।
प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित 11 सूत्रीय मांगपत्र तैयार किया है। संगठन की मांग है कि पत्रकारों पर एफआईआर दर्ज करने से पहले किसी आईपीएस अधिकारी द्वारा जांच और संस्तुति अनिवार्य की जाए, पत्रकारों पर हमला करने वाले आरोपियों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी हो तथा ऐसे अपराधों को संज्ञेय अपराधों की श्रेणी में शामिल किया जाए।
मांगपत्र में पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों की फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई, फर्जी मुकदमे साबित होने पर वादी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई, पत्रकारों पर हमला करने वालों पर 50 लाख रुपये का जुर्माना और पीड़ित पत्रकार को मुआवजा देने की मांग भी शामिल है।
इसके अलावा पत्रकारों की सुरक्षा के लिए तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने, कथित पत्रकारों की भूमिका की जांच कराने, एक व्यक्ति को एक ही मीडिया संस्थान की माइक आईडी से मान्यता देने तथा अधिकारियों से सवाल पूछने वाले पत्रकारों को प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी और 15 अगस्त पर सम्मानित करने की भी मांग उठाई गई है।
प्रेस क्लब ने संयुक्त पुलिस आयुक्त विपिन ताड़ा के कार्यालय की तर्ज पर सभी अधिकारियों के लिए मीडिया से प्रतिदिन संवाद का निश्चित समय तय करने की मांग भी रखी है।
कानपुर दक्षिण प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। संगठन की टीम बुधवार को अर्धनग्न प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगों को उनके समक्ष रखेगी।
कांटेक्ट नंबर – 9236123815

More Stories
हमीरपुर2जून26*सेतु दुर्घटना की जांच के लिए दो उच्चस्तरीय समितियां गठित, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई*
लखनऊ2जून26*आम आदमी के लिए शहर में बनेंगे पांच हजार सस्ते फ्लैट
कौशाम्बी २ जून २६ * मौत के सौदागरों पर मेहरबान है मुख्य चिकित्सा अधिकारी,कुकुरमुत्ता की तरह फैले पैथोलॉजी सेंटर की दुकान