June 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या1जून26*ग्राम चौपाल में गूंजे जनसमस्याओं के मुद्दे विधायक ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

अयोध्या1जून26*ग्राम चौपाल में गूंजे जनसमस्याओं के मुद्दे विधायक ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

अयोध्या1जून26*ग्राम चौपाल में गूंजे जनसमस्याओं के मुद्दे विधायक ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

भेलसर(अयोध्या)विकास खंड रुदौली के ग्राम कूढासादात में सोमवार को जिलाधिकारी की पहल पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी रुदौली संतोष कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में रुदौली विधायक राम चंद्र यादव उपस्थित रहे।
ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। विधायक ने कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।चौपाल के दौरान राजस्व, ग्राम पंचायत, पेयजल, विद्युत, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, समाज कल्याण, खाद्य एवं रसद, मनरेगा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने लंबित विरासत,भूमि विवाद, पेयजल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजनाओं, राशन वितरण तथा आवास योजनाओं से संबंधित शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण की कार्रवाई की।कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष निगम, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता,खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्रा, नायब तहसीलदार शेखर शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी रामाकांत राम, पूर्ति निरीक्षक शशांक सिंह सहित राजस्व, पुलिस, विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन, समाज कल्याण, शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, खाद्य एवं रसद तथा जल जीवन मिशन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता भी रही।चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को समयबद्ध तरीके से हल करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।