मनाली1जून26*मनाली हाईवे पर ट्रैफिक जाम के बीच एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सूझबूझ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मनाली हाईवे पर ट्रैफिक जाम के बीच एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सूझबूझ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जाम के दौरान कई वाहन चालक लेन तोड़कर आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे।
मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने गलत लेन से आगे बढ़ रहे वाहनों को वहीं रोक दिया, जबकि अपनी लेन में अनुशासन के साथ चल रहे वाहनों को आगे निकलने दिया। इसके बाद धीरे-धीरे ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य होने लगी।
वीडियो को बेहतर पुलिसिंग और लेन अनुशासन का अच्छा उदाहरण बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि सभी चालक अपनी लेन में चलें तो बड़े से बड़ा जाम भी जल्दी खत्म हो सकता है।

More Stories
लखनऊ 1 सितंबर 26*❇️यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर मंथन तेज, 328 सीटों पर सपा और 75 पर कांग्रेस का प्रस्ताव चर्चा में*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26* बेटियों की सुरक्षा में चट्टान बनी पूर्णिया पुलिस, सड़कों पर उतरी QRT और ‘पुलिस दीदी’ की टीम,
बिजनौर 1 सितंबर 26**घर में शादी और जेब खाली*