जयपुर31मई26*सीकर जिले में दो अलग-अलग जगहों पर सांड के हमलों में दो लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद-अशोक गहलोत
जयपुर*सीकर जिले में दो अलग-अलग जगहों पर सांड के हमलों में दो लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। ये घटनाएं साफ दर्शाती हैं कि गौवंश के प्रबंधन के लिए राजस्थान की भाजपा सरकार के पास कोई कार्ययोजना नहीं है।
भाजपा केवल वोट बैंक के लिए गौवंश का नाम लेती है, परंतु इनकी विफलता के कारण आज गौवंश और इंसान दोनों असुरक्षित हैं। भाजपा सरकार ने ‘आवारा गौवंश’ की शब्दावली बदलकर ‘निराश्रित गौवंश’ तो कर दिया, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें सचमुच पूरी तरह निराश्रित (बेसहारा) ही छोड़ दिया है जिसका अंजाम ऐसे जानलेवा हादसे हैं।
राज्य सरकार को गौवंश के कारण हुए इन हादसों के पीड़ितों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए, एवं भविष्य में ऐसे हादसे न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस व प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
*Ashok Gehlot टीम जननायक*

More Stories
भागलपुर31मई26*मुख्यमंत्री पहुंचे भागलपुर विक्रमशिला सेतु का किया निरीक्षण
पूर्णिया बिहार 31 मई 26 गरीबों के मसीहा” संजीव मिश्रा: इंसानियत की मिसाल, हर धर्म-हर वर्ग के हमदर्द*
पूर्णिया बिहार 21 मई 26 *पूर्णिया यूनिवर्सिटी में UG 2026-30 दाखिले जोरों पर, 17,553 आवेदन मिले*