May 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 29 मई 26*राज्य सेतु निगम बांदा कार्यालय के कमरे में फंदे से लटका मिला पूर्व कर्मचारी का शव, जांच में जुटी पुलिस*

बांदा 29 मई 26*राज्य सेतु निगम बांदा कार्यालय के कमरे में फंदे से लटका मिला पूर्व कर्मचारी का शव, जांच में जुटी पुलिस*

बांदा 29 मई 26*राज्य सेतु निगम बांदा कार्यालय के कमरे में फंदे से लटका मिला पूर्व कर्मचारी का शव, जांच में जुटी पुलिस*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा:* शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पी डब्ल्यू डी ऑफिस से थोड़ा आगे पुल के नीचे स्थित राज्य सेतु निगम कार्यालय के एक छोटे से कमरे में एक पूर्व कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी। सूचना पर पहुंची मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की छानबीन में जुट गई है।

सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान शिवनारायण यादव (उम्र 61 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कि अतर्रा के मूल निवासी थे। शिवनारायण यादव राज्य सेतु निगम कार्यालय में चपरासी के पद पर तैनात थे और विगत एक वर्ष पूर्व ही अपनी नियमित सेवा से सेवानिवृत्त (रिटायर) हुए थे। हालांकि, सेवानिवृत्ति के बाद भी वह वर्तमान में कैजुअल (अनुबंध) के आधार पर उसी कार्यालय में चपरासी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, आज सुबह करीब 6:30 बजे शिवनारायण यादव की पत्नी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने काफी देर तक कार्यालय का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका को देखते हुए वहां मौजूद कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने मिलकर दरवाजे को तोड़ा। जैसे ही लोग अंदर दाखिल हुए, वहां का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। शिवनारायण यादव का शव कार्यालय के ही एक छोटे से कमरे में गले में फंदे के सहारे लटका हुआ था।
घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

शिवनारायण यादव ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, अथवा इसके पीछे क्या परिस्थितियां रहीं, इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Taza Khabar