बरेली २९मयी २६ * यूपी में सरकारी शिक्षक अब अब 100 कुंतल भूसा जुटाएंगे,बरेली BSA ने आदेश जारी किए, टीचर बोले – कल को गोबर भी उठवाएंगे
बरेली में बेसिक शिक्षा विभाग के एक आदेश से शिक्षकों में गुस्सा है! वर्तमान में जनगणना का काम कर रहे शिक्षक अब बेसहारा गौवंश के भरण-पोषण के लिए भूसे का इंतजाम करेंगे !
हर स्कूल को 46 किलो और हर खंड को 100 कुंतल भूसा जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है !
भूसा ,खंड विकास अधिकारी या पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा !
BSA ने जिला अधिकारी के आदेश का हवाला देते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों BEO को इस काम में जुट जाने को कहा है ! लैटर में साफ कहा गया है कि नियम का उल्लंघन करने वाले शिक्षकों और स्कूलों पर सख्त विभागीय कार्यवाही की जाएगी

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 मई 26 *पूर्णिया में एसटीएफ की सूचना पर बड़ी कार्रवाई, 44 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 29 मई 26 *30 मई अंतिम तारीख: पेंशन के लिए जीवन प्रमाणीकरण युद्धस्तर पर, 54,959 लाभुक अब भी बाकी*
बांदा 29 मई 26*तूफान का कहर मुरवल गांव में सोलर पैनल टूटा, किसान की सिंचाई ठप*