नई दिल्ली28मई26 *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें -*
*28- मई – गुरुवार*
👇
*==============================*
*1* पेट्रोल-डीजल को लेकर घबराएं नहीं’: होर्मुज संकट के बीच बढ़ते दामों पर राजनाथ सिंह बोले- ईंधन-खाद की कमी नहीं
*2* केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज से गुजरात के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा दो दिन का होगा। इस दौरान वह गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र और अहमदाबाद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और संगठनात्मक और समीक्षा बैठकें करेंगे।
*3* सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र को 5 नाम भेजे, सुप्रीम कोर्ट जज नियुक्त करने की सिफारिश; चार हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस; एक वरिष्ठ महिला वकील
*4* राहुल ने CBSE एग्जाम की जांच कंपनी पर सवाल उठाया, पूछा- COEMPT और मोदी सरकार के बीच क्या संबंध; बोर्ड बोला- गड़बड़ी के आरोप गलत
*5* आज इस्तीफा दे सकते हैं कर्नाटक के CM सिद्धारमैया, कांग्रेस विधायक बोले- डीके शिवकुमार होंगे अगले सीएम; 15 से 20 नए मंत्री भी बनेंगे
*6* बंगाल सरकार ने BSF को 142.79 एकड़ जमीन सौंपी, शुभेंदु बोले- सीमा सुरक्षा के लिए तेजी से काम कर रहे
*7* यूपी में ब्लास्ट की साजिश रच रहे 4 लड़के अरेस्ट, BJP दफ्तर, अस्पताल-स्कूल निशाने पर थे; पाकिस्तानी डॉन ने टारगेट दिया था
*8* देश में मौत का सबसे बड़ा कारण बना हृदय रोग, हर तीन में एक जान दिल की बीमारी से जा रही
*9* जनगणना महारजिस्ट्रार की रिपोर्ट के अनुसार भारत में सबसे ज्यादा 32.1 फीसदी मौतें हृदय रोगों के कारण हो रही हैं। उत्तर भारत में स्थिति सबसे गंभीर पाई गई है। रिपोर्ट में श्वसन रोग, मधुमेह, पाचन तंत्र रोग और तपेदिक को भी मौत की बड़ी वजह बताया गया है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि खराब जीवनशैली और तनाव के कारण आने वाले वर्षों में यह स्वास्थ्य संकट और बढ़ सकता है
*10* ट्रम्प बोले-ईरान डील करना चाहता है, लेकिन हम संतुष्ट नहीं, तेहरान का दावा- समझौते का ड्राफ्ट तैयार; अमेरिका ने फर्जी बताया
*11* स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अमेरिकी सेना का एक और हमला, भड़का ईरान; शांति वार्ता पर ग्रहण
*12* सैलरी के अलावा अन्य कमाई है तो ITR-2 भरें, असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए ऑनलाइन फाइलिंग शुरू; 31 जुलाई तक भर सकेंगे रिटर्न
*13* SC ने कहा- ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर 28% GST सही, राज्यों को मनी गेम्स पर बैन लगाने का हक मिला; टैक्स वसूला तो कई कंपनियां बंद होंगी
*14* चांदी दो दिन में ₹10,000 सस्ती, ₹2.61 लाख पर आई, सोना ₹2,800 सस्ता हुआ, 10 ग्राम ₹1.56 लाख का बिक रहा
*15* हैदराबाद IPL से बाहर, राजस्थान ने 47 रन से हराया, सूर्यवंशी ने 29 बॉल पर 97 रन बनाए; आर्चर को 3 विकेट
*16* IPL- सूर्यवंशी ने गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, एक सीजन में सबसे ज्यादा 62 सिक्स लगाए,
*17* उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। नौतपा के दौरान आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश तक कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है
*==============================*
[28/05, 09:14] +91 87658 77512: *अमेरिका-रूस-चीन को टक्कर देगा भारत, 30 महीने में तैयार होगा स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट का पहला प्रोटोटाइप*
*भारत अब सिर्फ दुनिया से लड़ाकू विमान खरीदने वाला देश नहीं रहना चाहता, बल्कि खुद अगली पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट बनाने की तैयारी में जुट गया है.*
*भारत के स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट ‘AMCA’ के निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय ने प्राइवेट कंपनियों को आरएफपी (RFP) जारी कर दिया है।*
* पांचवीं पीढ़ी के स्वदेशी फाइटर जेट के लिए RFP जारी
* कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के 30 महीने में देना होगा पहला प्रोटोटाइप
* दुनिया के तीन देश ही अभी पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट बना रहे हैं
* कुल पांच प्रोटोटाइप तैयार होंगे।
* रक्षा मंत्रालय ने तीन प्राइवेट सेक्टर कंसोर्टियम से प्रपोजल मांगा है।
* टाटा एडवांस सिस्टम्स लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो-भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और भारत फोर्ज-बीईएमएल शामिल हैं।
*दुनिया भर में पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर फोकस बढ़ा है।*
● पिछले साल एयरो इंडिया में पांचवीं जनरेशन फाइटर जेट छाए रहे।
● यूएस अपना पांचवीं जनरेशन फाइटर जेट F-35 लाया तो रूस अपना पहला पांचवीं जनरेशन फाइटर जेट SU-57 लाया।
● भारत ने भी अपने पांचवीं जनरेशन फाइटर जेट AMCA के फुल स्कैल मॉडल को दिखाया।
● दुनिया के तीन देश ही अभी पांचवीं जनरेशन फाइटर जेट बना रहे हैं। यूएस, चीन और रूस।
● यूएस के पास दो तरह के पांचवीं जनरेशन फाइटर जेट हैं F-22 और F – 35 जेट।
● चीन के पास भी दो तरह के पांचवीं जनरेशन फाइटर जेट हैं J- 20 और J-35 जेट।
● Su-57 रूस का पहला पांचवीं पीढ़ी का एयरक्राफ्ट है।
● F-35 और Su-57 हेवी वेट कटैगरी यानी 30 टन के पांचवीं जनरेशन एयरक्राफ्ट हैं जबकि AMCA मिडियम कैटेगरी यानी 25 टन क्लास का पांचवीं जनरेशन का फाइटर एयरक्राफ्ट होगा। इसमें वेपन अंदर होंगे यानी बाहर से दिखाई नहीं देंगे।
● AMCA यानी एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्रॉफ्ट एक ट्विन-इंजन, मल्टीरोल, स्टेल्थ फाइटर जेट होगा.
● इसे भारत की सरकारी रक्षा अनुसंधान संस्था डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइर्जेशन और एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी मिलकर विकसित कर रही हैं.
● इसका मकसद भारतीय वायुसेना को ऐसा विमान देना है जो दुश्मन के रडार से बच सके, लंबी दूरी तक हमला कर सके और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में बढ़त दिला सके
● AMCA सिर्फ एक फाइटर जेट नहीं, बल्कि भारत की सामरिक आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनने जा रहा है.
● प्रधानमंत्री मोदी लगातार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर दे रही है.
● पिछले कुछ वर्षों में भारत ने रक्षा आयात घटाने और घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं.
● AMCA परियोजना को भी उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.
● सरकार चाहती है कि भारत सिर्फ हथियार खरीदार देश न रहे, बल्कि हाई-एंड सैन्य तकनीक विकसित करने वाला वैश्विक खिलाड़ी बने.
*इस परियोजना में भारतीय निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ाना भी एक बड़ा लक्ष्य है. इससे देश में रोजगार, तकनीकी विशेषज्ञता और रक्षा निर्यात की संभावनाएं बढ़ेंगी.*
[28/05, 09:14] +91 87658 77512: *अमेरिका को ईरान ने दी बड़ी चोट, खाली करा दिया शस्त्रागार, THAAD, पैट्रियट का निकला दम*
*अमेरिका और ईरान के बीच हालिया युद्ध ने एक नई चिंता पैदा कर दी है. जो अमेरिका अपने हथियारों की धौंस पूरी दुनिया को दिखाता रहा है, उसका शस्त्रागार खाली हो रहा है.*
*ईरान संघर्ष में अमेरिका के 42 फाइटर जेट्स को नेस्तनाबूद*
*अमेरिका को किन विमानों का हुआ नुकसान*
* 1 F-35A लाइटनिंग II स्टील्थ फाइटर जेट
* 4 एफ-15ई स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट
* 1 ए-10 थंडरबोल्ट-II अटैक एयरक्राफ्ट
* 7 केसी-135 स्ट्रेटोटैंकर रिफ्यूल एयरक्राफ्ट
* 1 ई-3 सेंट्री अवॉक्स
* 2 एमसी-130जे कमांडो II स्पेशल ऑपरेशन एयरक्राफ्ट
* 1 एचएच-60डब्ल्यू जॉली ग्रीन II हेलिकॉप्टर
* 24 एमक्यू-9 रीपर ड्रोन
* 1 एमक्यू-4सी ट्राइटन ड्रोन
*ईरान से 40 दिनों की जंग में अमेरिकी एयरफोर्स के 42 विमान या तो नष्ट हुए या नुकसान हुआ। इसमें सबसे खास F-35 है, जिसे दुनिया के सबसे एडवांस फाइटर जेट में गिना जाता है।*
◆ अमेरिका की चिंता यह है कि दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य ताकत माने जाने वाले अमेरिका के हथियार और मिसाइलें बहुत तेजी से खर्च हो रही हैं.
◆ अब सवाल उठ रहा है कि अगर भविष्य में चीन या किसी अन्य बड़े देश के साथ युद्ध हुआ तो क्या अमेरिका उतनी मजबूती से लड़ पाएगा? जिस ईरान को वो चुटकियों का खेल मान रहा था, उसने उसे नाकों चने चबवा रखे हैं.
◆ अमेरिका ने फिलहाल ताइवान को दिए जाने वाले 14 अरब डॉलर के हथियारों की सप्लाई रोक दी है. अमेरिका पहले यह सुनिश्चित करना चाहता है कि उसके पास ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के लिए पर्याप्त हथियार हों.
◆ यही वह सैन्य अभियान था, जिसे ट्रंप प्रशासन ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ शुरू किया था.
◆ ईरान के साथ 40 दिनों तक चले युद्ध में अमेरिका ने अपनी अत्याधुनिक मिसाइल रक्षा प्रणाली का बहुत बड़ा हिस्सा इस्तेमाल कर लिया. वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने इजरायल की रक्षा के लिए 200 से ज्यादा THAAD इंटरसेप्टर मिसाइलें दागीं.
◆ यह अमेरिका के कुल भंडार का लगभग आधा हिस्सा माना जा रहा है. इसके अलावा 100 से ज्यादा SM-3 और SM-6 मिसाइलें भी इस्तेमाल हुईं. तुलना करें तो इजरायल ने इससे कम संख्या में अपनी मिसाइलें चलाईं. इससे साफ हुआ कि युद्ध का बोझ अमेरिका पर ज्यादा पड़ा.
◆ अमेरिका ने युद्ध में सात बेहद महत्वपूर्ण हथियारों का भारी इस्तेमाल किया है. इनमें THAAD, पैट्रियट मिसाइल, SM-3, SM-6 और टॉमहॉक मिसाइलें शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने अपने लगभग 3100 टॉमहॉक मिसाइलों में से 1000 से ज्यादा इस्तेमाल कर लीं.
◆ इन हथियारों का भंडार दोबारा पहले जैसा बनाने में 1 से 4 साल तक लग सकते हैं. कारण यह है कि हथियार बनाना सिर्फ पैसे का मामला नहीं है. इसके लिए उत्पादन लाइन, कुशल मजदूर, दुर्लभ खनिज, मोटर और जटिल सप्लाई चेन की जरूरत होती है.
◆ अमेरिका के पास अभी हथियार हैं, लेकिन इतनी तेजी से उनका इस्तेमाल भविष्य के दूसरे युद्धों को प्रभावित कर सकता है. अब चिंता चीन और ताइवान को लेकर है. अगर भविष्य में ताइवान को लेकर चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता है, तो वही मिसाइलें और रक्षा प्रणाली चाहिए होंगी जो ईरान युद्ध में इस्तेमाल हो चुकी हैं. यही कारण है कि अमेरिका अब ताइवान को हथियार देने में भी सावधानी बरत रहा है.
◆ जापान और दक्षिण कोरिया जैसे अमेरिकी सहयोगी देश भी चिंतित हैं. ये देश अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिका पर निर्भर रहते हैं, लेकिन अगर अमेरिका के पास खुद पर्याप्त मिसाइलें नहीं रहीं, तो एशिया में उसकी ताकत कमजोर पड़ सकती है.
*ईरान ने भी युद्ध में उम्मीद से ज्यादा मजबूती दिखाई. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का अनुमान है कि ईरान के पास अभी भी उसके युद्ध-पूर्व मिसाइल भंडार का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा बचा हुआ है, यानि अमेरिकी हमलों के बावजूद ईरान पूरी तरह कमजोर नहीं हुआ.*
साभार
[28/05, 04:50] +91 95191 91829: . `NEWS HEADLINES`
*🕎BUSINESS STANDARD🕎*
📝एआई रैली के कारण वैश्विक शेयर बाजार रैंकिंग में बदलाव आने से ताइवान ने भारत को पीछे छोड़ दिया।
📝लंबित एंटी-डंपिंग शुल्क लगाने से भारत को 3 अरब डॉलर की बचत हो सकती है।
📝सेबी त्वरित निपटान के लिए कॉर्पोरेट बॉन्ड के टोकनाइजेशन की संभावनाओं का पता लगा रहा है।
📝भारत में ऑफिस रियल एस्टेट की मांग में तेजी का सामना करना पड़ रहा है
📝फंडिंग की कमी: नाइट फ्रैंक यूनियन बैंक ने डेट और इक्विटी के मिश्रण के माध्यम से ₹8,000 करोड़ की पूंजी जुटाने को मंजूरी दी।
📝बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 168 मीट्रिक टन का बफर उपलब्ध है: कोयले की कमी की आशंकाओं पर सीआईएल का बयान
📝एयू रियल एस्टेट का लक्ष्य गाजियाबाद आवास परियोजना से ₹1,600 करोड़ की बिक्री हासिल करना है।
📝पश्चिम एशिया में तनाव के बीच विशेषज्ञ आयात पर नियंत्रण और व्यापार सुधारों की मांग कर रहे हैं।
📝फंडामेंटम ने 2,000 करोड़ रुपये के फंड के साथ एआई और डीप-टेक निवेश प्लेटफॉर्म की शुरुआत की।
📝टाइटन के एमडी का कहना है कि सरकार के सोने संबंधी निर्देशों के बाद भी बिक्री में मंदी नहीं आई है।
*ECONOMIC TIMES*
📝भारत में वाणिज्यिक कार्यालय स्थान की रिक्तियों का स्तर इस वित्तीय वर्ष में 50 बीपीएस तक गिरने की संभावना है।
📝ब्रिगेड ग्रुप ने हैदराबाद में 850 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजना के लिए समझौता किया
📝होर्मुज ज्वालामुखी की वजह से उत्पन्न बाधाओं के कारण पाकिस्तान ने तेल भंडार और भंडारण बढ़ाने की योजना बनाई है।
📝खादी और ग्राम उद्योग आयोग के उत्पादों की बिक्री वित्त वर्ष 2026 में 1.87 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई।
📝ज़ी एंटरटेनमेंट ने शिप्रा वाही को ज़ी5 का मुख्य बिक्री अधिकारी नियुक्त किया है।
📝मैरिको ने अपने पैराशूट एडवांस्ड ब्रांड के साथ हेयर क्लींजिंग सेगमेंट में कदम रखा है।
📝रियल एस्टेट पोर्टफोलियो प्रबंधन कंपनियां भारत की अरबपति आबादी का लाभ उठाने की कोशिश करेंगी
📝ऑर्डर मिले मारुति सुजुकी ने घर से काम करने की सुविधा शुरू की और प्रधानमंत्री मोदी के मितव्ययिता आह्वान के अनुरूप गैर-जरूरी विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया।
📝ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से मुद्रास्फीति 5% तक पहुंच सकती है, आरबीआई के सतर्क रुख अपनाने की संभावना: अर्थशास्त्री
*MINT*
📝भारत और कनाडा ने व्यापार समझौते को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया, साल के अंत तक सीईपीए को लागू करने का लक्ष्य रखा।
📝दिल्ली उच्च न्यायालय ने स्पाइसजेट को 80 लाख डॉलर के सनबर्ड मामले में अपनी संपत्ति का खुलासा करने को कहा
📝योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है, उत्तर प्रदेश ने 31,824 मेगावाट की मांग पूरी की है।
📝राजनांदिनी फैशन इंडिया का आईपीओ पहले ही दिन पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया।
📝द्वितीय श्रेणी के शहरों में प्रोटीन की मांग में महानगरों की तुलना में 200% अधिक तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है।
📝वेस्टब्रिज और क्रीएजिस 80-100 मिलियन डॉलर के फंडिंग राउंड में थर्ड वेव कॉफी में अपना निवेश दोगुना करेंगे।
📝एलीलिली, क्यूरेवो, लिम्मा टेक और वैक्सीन कंपनी को कुल 3.8 बिलियन डॉलर में खरीदेगी।
📝Awfis ने वित्त वर्ष 2027 में 25-26% राजस्व वृद्धि का लक्ष्य रखा है और प्रीमियम वर्कस्पेस पर दांव लगा रही है।
📝सोलरवर्ल्ड एनर्जी के चौथी तिमाही के नतीजे: राजस्व में तीन गुना से अधिक वृद्धि के साथ मुनाफे में भारी उछाल आया।
📝मैरिको ने पैराशूट एडवांस्ड प्रोटीन शैम्पू के साथ हेयर क्लींजिंग सेगमेंट में प्रवेश किया है।
[28/05, 04:50] +91 95191 91829: . `NEWS HEADLINES`
*🕎!!..देश दुनिया..!!🕎*
*28/05/2026*
⬇️
रिपोर्ट- ईरान फिर जंग की तैयारी में जुटा: कहा- अमेरिका पर भरोसा नहीं; होर्मुज स्ट्रेट को सबसे बड़ा हथियार बताया
⬇️
दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमले से 31 लोगों की मौत, 40 घायल
⬇️
इजराइली इतिहासकार बोले- नेतन्याहू राष्ट्रवाद के सबसे बड़े दुश्मन: ट्रम्प चाहते हैं कि दुनिया घुटने टेके, इस तानाशाही से दुनिया पीछे जा रही
⬇️
इजराइल के विरोध की वजह से अमेरिकी सांसद पाकिस्तान से नाराज, कहा- अब्राहम समझौते पर ट्रम्प को जल्द जवाब दो
⬇️
पाकिस्तान में 9 मुस्लिम जगहों के नाम नहीं बदलेंगे
हिंदू-सिख दौर का नाम रखा जाना था, कट्टरपंथियों के विरोध के बाद फैसला बदला
⬇️
सुप्रीम कोर्ट बोला- SIR अवैध नहीं: चुनाव आयोग ने कानून के मुताबिक काम किया; लिस्ट से हटे संदिग्ध नाम 4 हफ्ते में केंद्र को भेजें
⬇️
Air India Plane Return: आठ घंटे तक अटकी 230 यात्रियों की सांसें! US जा रहा एअर इंडिया विमान दिल्ली लौटाया गया
⬇️
NEET मामले में CBI ने दो और अरेस्ट किए: इनमें एक डॉक्टर, बेटे समेत 3 छात्रों को पेपर दिलवाया; अब तक 13 लोग गिरफ्तार
⬇️
सरकार बोली- भारत में इबोला का कोई केस नहीं: युगांडा से आई महिला में हल्के लक्षण दिखे थे, टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई
⬇️
प्री-मानसून बारिश 29 मई से 5 जून तक संभव: 90% भारत कवर करेगी; केरल में नमी कम होने से अटका मानसून, UP के बांदा में पारा 47.4°C
⬇️
गुजरात के कच्छ से 1180 करोड़ की कोकीन जब्त: ब्राजील से आई खेप दिल्ली भेजने की तैयारी थी; तीन विदेशी गिरफ्तार, एक फरार
⬇️
दावा- कर्नाटक CM सिद्धारमैया कल इस्तीफा दे सकते हैं: मंत्रियों को ब्रेकफास्ट पर बुलाया; कांग्रेस की डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी
⬇️
यूपी में पारा 47.4°C, चलते ऑटो में लगी आग: सड़कों पर पानी की बौछारें डाल रहे; 34 जिलों में लू, 16 में बारिश का अलर्ट
⬇️
यूपी में 28 मई को बकरीद की छुट्टी: योगी सरकार ने बदली तारीख; मौलाना बोले- सड़क पर नमाज नहीं होनी चाहिए
⬇️
मेरठ में रिश्वतखोर इंजीनियर को दौड़ाकर पकड़ा: ड्राइवर के जरिए एक लाख लिए थे; दोनों चेहरा छिपाते जेल गए, पत्नी खूब रोई
⬇️
मुजफ्फरनगर में चौकी के सामने हुड़दंगबाजी पड़ी भारी, बुलेट से पटाखा फोड़कर भाग रहे युवकों को पुलिस ने दबोचा, बाइक सीजकर 15 हजार चालान
⬇️
सहारनपुर में फर्नीचर मार्केट में भीषण आग: लकड़ी गोदाम से उठा धुएं का गुब्बार, 4 शोरूम को चपेट में लिया; 2 घंटे में काबू पाया गया
⬇️
सहारनपुर में RTE घोटाले पर दो स्कूलों पर कार्रवाई: 32 लाख वसूली के आदेश, प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर FIR दर्ज
⬇️
शामली: घर में घुसकर मारपीट, महिलाओं के कपड़े फाड़े: दबंगों ने परिवार पर हमला कर तोड़फोड़ की, पुलिस पर नाम हटवाने का आरोप
[28/05, 04:50] +91 95191 91829: . `NEWS HEADLINES`
*🕎मुख्य समाचार l 28-05-2026*
🎙️भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने आई.एस.एस.एफ. विश्व कप में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता।
🎙️भारत 2027 एशियाई रिले और 2028 एशियाई इंडोर चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
🎙️केंद्र ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए सार्थक-पीडीएस योजना के विस्तार को मंजूरी दी। योजना पर 25,500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।
🎙️मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो-तीन दिन तक भीषण लू की चेतावनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बढ़ते तापमान के मद्देनजर जरूरतमंद और संवेदनशील वर्ग के लोगों का ध्यान रखने का आह्वान किया।
🎙️सर्वोच्च न्यायालय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के निर्वाचन आयोग के निर्णय को बरकरार रखा। कहा- यह प्रक्रिया स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को बढ़ावा देती है।
🎙️असम विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित। यूसीसी लागू करने वाला तीसरा राज्य बना।
[28/05, 06:10] +91 87658 77512: . *जय श्री राम*
*गुरुवार, 28 मई 2026 के मुख्य समाचार*
🔶अंतरराष्ट्रीय सीमा के 15 किलोमीटर के दायरे में मौजूद सभी अवैध ढांचों को ध्वस्त करे: अमित शाह
🔶हिंदू-ईसाइयों की जमीन पर वक्फ के दावे से बढ़ा तनाव:केरलम में 404 एकड़ जमीन के लिए 600 परिवारों की जंग
🔶नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आसाराम को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश
🔶’खुलने वाला है होर्मुज’, प्रपोजल देकर खुश हो रहा था ईरान, आ गया US का जवाब
🔶ED हुई और ताकतवर, सरकार ने दिया मैनपावर बूस्टअप, घपलेबाजों की पकड़ेंगे गर्दन
🔶US-Iran: होर्मुज पर संकट के बीच अमेरिका-ईरान डील की चर्चा तेज; ट्रंप बोले- समझौता होगा, वरना सैन्य कार्रवाई तय
🔶Jaishankar Visit: यूरोप की बड़ी रणनीतिक बैठक में पहुंचे जयशंकर, साइप्रस में वैश्विक मुद्दों पर होगी अहम चर्चा
🔶 *एसआईआर चुनाव आयोग का अधिकार, ‘संदिग्ध नागरिकता’ के चलते हटाए गए वोटर चिह्नित करें: सुप्रीम कोर्ट*
🔶लेबनान पर इजरायल ने किए सिलसिलेवार हमले : नरसंहार में 30 से अधिक लोग ढेर, मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल
🔶देश भर में लू ने बरपाया कहर , प्रधानमंत्री ने देशवासियों से सावधानी बरतने का किया आह्वान
🔶एसआईआर पर उच्चतम न्यायालय के फैसले से ‘सनातन धर्म विध्वंसक और घुसपैठिया संरक्षक इंडिया गठबंधन’ का वास्तविक चरित्र सामने आया: भाजपा
🔶’जो करोड़ों की गाड़ियों में घूमते हैं, 45 रुपये का गमला चुराने से भी नहीं हिचकते’, सीएम योगी बोले- कैसी मानसिकता है ये?
🔶ट्विशा केस- रिटायर्ड जज गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द:हाईकोर्ट बोला- ट्रायल कोर्ट ने केस डायरी और सबूत नहीं जांचे; CBI कर सकती है गिरफ्तार
🔶विजयन समर्थकों का ED टीम पर हमला:लाठी-पत्थर बरसाए, गाड़ी तोड़ी; पूर्व केरलम CM की बेटी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, घर पर रेड
🔶महाराष्ट्र में 16 लोगों की हीटवेव से मौत:राजस्थान का श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म, तापमान 48.2°C; उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट
🔶गुजरात-दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम शुरू:इसमें पूरे गोवा और इंदौर जैसे शहरों को 24 घंटे बिजली देने की क्षमता
🔷IPL 2026 : RR ने SRH को 47 रन से दी मात, फाइनल खेलने की उम्मीदें बरकरार
🔷वैभव सूर्यवंशी ने खेली ऐतिहासिक पारी, क्रिस गेल का एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड टूटा
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏

More Stories
लखनऊ28मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें………..
नई दिल्ली28मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली28मई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*