डेहरी रोहतास27मई26* वार्ड 23 में आवारा कुत्तों का आतंक, मासूम बच्चे शिकार — डेहरी नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप* ____________________________________
*डेहरी/ रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻*
डेहरी नगर परिषद के वार्ड संख्या 23 में आवारा और उग्र कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि एक “आदमखोर” कुत्ते ने बीते कुछ दिनों में कई मासूम बच्चों को काट लिया है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, बच्चे अब गली-मोहल्ले में खेलने से डरते हैं। सुबह-शाम स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ अभिभावकों को भी साथ चलना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद डेहरी नगर परिषद की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
“कई बार वार्ड पार्षद प्रतिनिधि को इसकी शिकायत की, लेकिन कुत्तों को पकड़ने या नसबंदी कराने की दिशा में जीरो कार्रवाई हुई है। प्रशासन की लापरवाही से हमारे बच्चों की जान खतरे में है,”
स्थानीय निवासी लोगों ने कहा। मोहल्ले में खुले मुस्लिम होटल लगे कचरे के ढेर और खुले नाले आवारा कुत्तों को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि नगर परिषद तत्काल प्रभाव से कुत्ता पकड़ो अभियान चलाए, प्रभावित बच्चों का इलाज सुनिश्चित करे और नसबंदी के साथ-साथ नियमित सफाई व्यवस्था दुरुस्त करे।
*प्रशासन से अपील*
वार्ड 23 के निवासियों ने डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और जिला प्रशासन से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अविलंब कदम उठाए जाएं, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।
*_फोटो : वार्ड 23 की एक गली में घूमता आदमखोर आवारा कुत्ता, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत है।_*

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*