May 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 27 मई 26 *कसबा कलानंद स्कूल मैदान के पास हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार*

पूर्णिया बिहार 27 मई 26 *कसबा कलानंद स्कूल मैदान के पास हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार*

पूर्णिया बिहार 27 मई 26 *कसबा कलानंद स्कूल मैदान के पास हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से

पूर्णियां बिहार : पूर्णियां जिले के कसबा थाना क्षेत्र के गढ़बनैली स्थित कलानंद हाई स्कूल मैदान के पास हथियार लेकर घूम रहे दो संदिग्धों को पुलिस ने दबोच लिया। कसबा थाना को मिली गुप्त सूचना के सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया था,
पुलिस बल को देखते ही दोनों युवक भागने लगे, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए खदेड़कर दोनों को पकड़ लिया, तलाशी में उनके पास से एक अवैध हथियार बरामद किया गया है,
गिरफ्तार युवकों की पहचान दुर्गापुर गढ़बनैली निवासी संजय कुमार और हजारीबाग गढ़बनैली निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है, दोनों कसबा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 04 के रहने वाले हैं, पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है, हथियार की बरामदगी और उसके इस्तेमाल की मंशा को लेकर जांच जारी है,

Taza Khabar