लखनऊ २७मई २६ * यूटर्न व्यवस्था से नहीं मिली राहत! अयोध्या रोड पर अब भी जाम से जूझ रहे लोग
लखनऊ के अयोध्या रोड पर यातायात सुधारने के लिए लागू की गई नई यू-टर्न व्यवस्था फिलहाल असरदार साबित होती नजर नहीं आ रही है। कठौता चौराहे से लेकर चिनहट तिराहे तक सुबह-शाम भारी ट्रैफिक दबाव बना हुआ है, जिससे वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। पॉलीटेक्निक से शहीद पथ जाने वाले वाहनों को सीधे मार्ग देने के बजाय लंबा यू-टर्न लेकर चिनहट और कमता की ओर मोड़ा जा रहा है, जिससे आसपास की सड़कों पर वाहनों का दबाव और बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि नई व्यवस्था से सफर आसान होने के बजाय और धीमा हो गया है।
More Stories
मथुरा 31 अक्टूबर 26*थाना बलदेव पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध (गाँजा) सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अक्टूबर 26*थाना बलदेव पुलिस द्वारा ग्राम भरतिया में हुई हिंसक झड़प,
बांदा 31अक्टूबर 26* पिता को जान से मारने वाले अभियुक्त पुत्र को किया गया गिरफ्तार