May 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर25मई26*एकचारी थाना अन्तर्गत वर्चस्व को लेकर गोली कांड में तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।

भागलपुर25मई26*एकचारी थाना अन्तर्गत वर्चस्व को लेकर गोली कांड में तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता

भागलपुर25मई26*एकचारी थाना अन्तर्गत वर्चस्व को लेकर गोली कांड में तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।

भागलपुर*वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी / छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक-23.05.2026 को समय 22:30 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम-एकचारी दियारा स्थित प्राथमिक स्कूल तिनघरीया के समीप कुछ अपराधकर्मियों के द्वारा गोली चलाने की घटना घटित हुई है।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निर्देशन में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव-02 के निगरानी में तथा एकचारी थानाध्यक्ष, अंचल निरीक्षक पीरपैंती, पीरपैंती थानाध्यक्ष, बुद्धचक थानाध्यक्ष, शिवनारायणपुर थानाध्यक्ष, ईशीपुर थानाध्यक्ष, बाखरपुर थानाध्यक्ष, अंतीचक थानाध्यक्ष, एन०टी०पीसी० थानाध्यक्ष, रसलपुर थानाध्यक्ष, सन्हौला थानाध्यक्ष, अमडंडा थानाध्यक्ष, सनोखर थानाध्यक्ष, कहलगाँव थानाध्यक्ष, घोघा थानाध्यक्ष, सहित एस०टी०एफ० टीम भागलपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

इस संबंध में अपराधकर्मियों की पहचान करते हुए एकचारी थाना कांड सं0-26/2026 दिनांक-24.05.2026 सुसंगत धाराओं में दर्ज किया।

इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों को गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के द्वारा लगातार छापामारी किया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक 24.05.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर इस कांड में संलिप्त 01. कर्पूरी मंडल पिता-भीम मंडल सा०-एकचारी दियारा थाना-एकचारी जिला-भागलपुर को एकचारी थानान्तर्गत उसके बासा के समीप से विधिवत् गिरफ्तार किया गया। जहाँ पुछ-ताछ के क्रम में बताया गया की मेरे मामा अगहनु मंडल को पूर्व से दर्ज प्राथमिकी में पुलिस के द्वारा जेल भेज दिया गया, जिसके उपरांत मेरे ममेरा भाई नितिश कुमार पिता-अगहनु मंडल के द्वारा देशी कट्टा तथा गोली दिया गया और बताया गया की पिता (अगहनु मंडल) के जेल चले जाने के कारण गाँव के लोगों में दहशत कम हो गया है। जिसके कारण दहशत और दबदबा बनाने के लिए फायरिंग कर माहौल बनाना जरूरी है। जिसको लेकर हम सभी के द्वारा फायरिंग की घटना कारित की गई। इस संबंध में गुप्त सुचना के आधार पर 02. अशोक मंडल उर्फ अनिकेत कुमार पिता-योगेन्द्र मंडल को एकचारी थानान्तर्गत काली मंदिर के पास से तथा 03. आशीष कुमार पिता-उमेश मंडल दोनों सा०-एकचारी दियारा थाना-एकचारी जिला-भागलपुर को एकचारी थानान्तर्गत उसके बासा के समीप से विधिवत् गिरफ्तार किया गया। तथा आशीष कुमार के निशानदेही पर एक देशी कट्टा, दस खोखा तथा पाँच जिंदा कारतूस बरामद किया गया इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए इस घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध लगातार छापामारी की जा रही है।गिरफ्तारीः-01. आशीष कुमार पिता-उमेश मंडल।02. कर्पूरी मंडल पिता-भीम मंडल।03. अशोक मंडल उर्फ अनिकेत कुमार पिता-योगेन्द्र मंडल सभी सा०-एकचारी दियारा थाना-एकचारी जिला-भागलपुर।
बरामदगीः-01. देशी कट्टा-01। 02. जिंदा कारतूस-05। 03. खोखा-10। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव-02 के नेतृत्व में छापामारी दल की विवरणीः-पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष बब्लू कुमार एकचारी थाना।स०अ०नि० अमजद अली अंसारी एकचारी थाना।स०अ०नि० राजकुमार प्रसाद एकचारी थाना।एस0टी0एफ0 टीम भागलपुर।निम्नांकित सभी थानों का सशस्त्र बल।

Taza Khabar