May 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 22 मई 26 *टोले-टोले गए विधायक, शिविर की दी दस्तक*

पूर्णिया बिहार 22 मई 26 *टोले-टोले गए विधायक, शिविर की दी दस्तक*

पूर्णिया बिहार 22 मई 26 *टोले-टोले गए विधायक, शिविर की दी दस्तक*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया बिहार। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रजीगंज पंचायत में गुरुवार को विधायक विजय खेमका ने जनसंपर्क अभियान चलाया। वार्ड नंबर 3 के मटिया बड़ी मुसहरी महादलित टोला समेत कई बस्तियों में पहुंचकर उन्होंने लोगों से सीधा संवाद किया। विधायक ने 2 जून को रजीगंज पंचायत भवन में लगने वाले सहयोग शिविर के बारे में घर घर जानकारी दी।
विधायक खेमका ने बताया कि सहयोग शिविर में राशन कार्ड, जॉब कार्ड, हेल्थ कार्ड, दाखिल खारिज, परिमार्जन और दूसरी सरकारी योजनाओं के आवेदन लिए जाएंगे। लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकेंगे। मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि शिविर की सूचना अभी तक टोले तक नहीं पहुंची है। इस पर विधायक ने तुरंत प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनी कुमार से फोन पर बात की। उन्होंने प्रशासन से हर पंचायत में मुनादी, बैनर और माइक के जरिए व्यापक प्रचार कराने को कहा, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिला पुरुष शिविर का लाभ उठा सकें।
विधायक ने दोहराया कि एनडीए सरकार की प्राथमिकता है कि योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। कोई भी पात्र परिवार वंचित न रहे।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक चांदी रजीगंज प्लस टू विद्यालय की प्रबंध समिति बैठक में शामिल हुए। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के साथ छात्रहित और विद्यालय के विकास पर लंबी चर्चा की। शौचालय, पेयजल, बेंच-डेस्क और चहारदीवारी जैसी मूलभूत जरूरतों को लेकर आए सुझावों पर विधायक ने तुरंत स्वीकृति दी। जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया।
इस जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा नेता बिरेंद्र सिंह, पानो देवी, शैलेंद्र साह, निर्मल मेहता, मंटू चौधरी, संतोष ऋषि, रंजन गोस्वामी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।