रोहतास २२ मई २६ * 44 डिग्री की भीषण गर्मी में बिहार की जनता गर्मी से कम, बिजली विभाग की बेरुखी से ज्यादा झुलस रही है।
_____________
(बिहार) डेहरी रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
जब से “125 यूनिट फ्री बिजली” का ऐलान हुआ है, तब से मानो पूरे प्रदेश में बिजली संकट खड़ा हो गया है। हालात ऐसे हैं कि 24 घंटे में मुश्किल से 10-12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, वो भी चैन से नहीं… हर 5-5 मिनट पर कटौती, ट्रिपिंग और लुकाछिपी का खेल अलग!
दिन में पसीने से लोग बेहाल, रात में मच्छर और उमस से नींद हराम। छोटे बच्चे, बुजुर्ग, मरीज — सब इस अव्यवस्था का दंश झेल रहे हैं। सवाल ये है कि अगर सरकार जनता को “फ्री बिजली” देने का दावा करती है, तो क्या लगातार बिजली देना उसकी जिम्मेदारी नहीं?
जनता को मुफ्त का झुनझुना नहीं, स्थायी और निर्बाध बिजली चाहिए।
बिजली विभाग की ये लापरवाही अब आम आदमी की सहनशक्ति की परीक्षा बन चुकी है।
अगर व्यवस्था संभल नहीं रही, तो कम से कम जनता को झूठे सपने दिखाना बंद कीजिए।
क्योंकि इस तपती गर्मी में बिजली सिर्फ सुविधा नहीं, जिंदगी की जरूरत बन चुकी है ।

More Stories
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार
लखनऊ23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हरिद्वार23अगस्त26*31वां विशाल भंडारा और सोनीपत ज्योत महोत्सव, 21 से 23 अगस्त तक विशेष आयोजन