देहरादून19मई26*उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी का निधन
उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मेजर जरनल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की
सागर मलिक
उत्तराखंड, देहरादून,
19मई,2026, मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मेजर जरनल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर *उत्तरांचल पंजाबी महासभा* ने शोक जताया और दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए परमपिता परमात्मा के आगे अरदास कर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में वास देने की कामना की। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री हरीश नारंग ने कहा कि ये दुखद समाचार सुनकर पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ कि जनता के सच्चे हितैषी ,सदैव भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करने वाले योद्धा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूरी अब नहीं रहे।भले ही वे शारीरिक रूप से हमारे साथ मौजूद न हो परंतु उनका शौर्य और उनकी चिर स्मृतिया सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी। श्रद्धांजलि देने वालों में श्री हरीश नारंग,राकेश ओबेरॉय, मन्नू कोचर , अनिल मारवाह, नीरज कोहली,आशीष नागरथ, गोपाल पुरी, राजू गुलाटी, सतीश कपूर, देवेंद्र पाल मोंटी, सo संतोख नागपाल, सचिन सोंधी, गिरधर गोपाल लूथरा, आदि मौजूद थे।
More Stories
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26*पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से मिले NHM संविदा स्वास्थ्यकर्मी
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26* दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से ₹90 हजार के कुंडल छीने, रोहाना चौकी से चंद कदम दूर हुई वारदात
प्रसार भारती के Waves OTT पर छाया हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ का जलवा,