कानपुर नगर17मई26*पुलिस आयुक्त ने थाना सचेड़ी में आवासीय भवन के निर्माण का मंत्रोच्चारण के बाद शुभारंभ*
कानपुर कमिश्नरेट थाना सचेड़ी में प्रस्तावित आवासीय एवं अनआवासीय भवन निर्माण के कार्यक्रम का शुभारंभ भूमि पूजन कर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने विधि विधान से वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ फावड़ा दाग लगाकर निर्माण प्रक्रिया का शुभारंभ कराया गया
उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुसार पुलिस विभाग में पुलिस जनों की आवासीय समस्या में लगातार सुधार हेतु वित्तीय धन उपलब्ध कराकर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उसी के अनुसार कानपुर कमिश्नरेट ने थाना सचेंडी में प्रस्तावित आवासीय एवं अनावासीय भवन के निर्माण हेतु आज 17 मई 2026 क़ो थाना परिसर में सुविधा युक्त प्रशासनिक भवन, कार्यालय, तैनात पुलिस कर्मियों हेतु आवासीय भवन, पार्किंग व्यवस्था, हरित क्षेत्र का निर्माण, मूलभूत सुविधाओं हेतु प्रस्तावित मानचित्र के अनुसार सुविधाजनक व्यवस्थाओं से परिपूर्ण संपूर्ण विकास हेतु निर्माण कार्य करने का संकल्प लेकर पुलिस जनों के रहन-सहन क़ो स्वच्छ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया जिसे बेहतर कार्य एवं अच्छा वातावरण का माहौल बनाने का अवसर मिल सके इसी को ध्यान में रखते हुए निर्माण प्रक्रिया का शुभारंभ कराया गया जिसे शीघ्र ही मानको के अनुसार निर्मित कराकर सौंपा जाएगा इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों सहित कार्यदायी संस्था के सदस्य के अलावा पुलिस के उच्च अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे

More Stories
लखीमपुर खीरी19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी मि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बिजनौर19अगस्त26*बाढ़ ग्रस्त इलाकों में डीएम जसजीत कौर का दौरा! ट्रैक्टर चलाकर नगीना-बढ़ापुर का लिया जायजा,
चमौली19अगस्त26*उत्तराखंड में आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूल बंद*