May 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रुढ़की १५ मई २६ * रुड़की में एक निकाह समारोह उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका ने  बैंक्वेट हॉल पहुंच कर शादी रुकवा दी

उत्तर प्रदेश17मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

उत्तर प्रदेश17मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, अवैध चैंबरों पर बुलडोजर एक्शन, जिला कोर्ट के आसपास चैंबर,दुकानों पर कार्रवाई, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुलडोजर एक्शन, 240 अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है, बुलडोजर एक्शन का वकीलों ने विरोध किया, नगर निगम की टीम द्वारा तोड़ा जा रहा, मौके पर नगर निगम के अधिकारी मौजूद, भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है

➡लखनऊ, अवैध चैंबरों पर बुलडोजर एक्शन, जिला कोर्ट के आसपास चैंबर,दुकानों पर कार्रवाई, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुलडोजर एक्शन, पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठियां फटकारी, कार्रवाई का वकील लगातार कर रहे हैं विरोध, पुलिस ने लाठियां फटकारी,अधिवक्ताओं को दौड़ाया, पुलिस और अधिवक्ताओं में कई बार झड़प हुई

➡लखनऊ, UP में हफ्ते में 2 दिन होगा वर्क फ्रॉम होम, श्रम विभाग की बैठक में लिया गया फैसला, अलग-अलग शिफ्ट में भी खुलेंगे कार्यालय, प्रदेश के बड़े संस्थानों में व्यवस्था लागू होगी, औद्योगिक इकाइयों में भी 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, अलग-अलग शिफ्ट भी संचालित करने पर जोर, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर, श्रम विभाग की बैठक में दिशा-निर्देश जारी हुए

➡शामली, महिला की संदिग्ध हालत में मौत, मायके वालों का जमकर हंगामा, जहर देकर हत्या का आरोप लगाया, ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप है, झिंझाना क्षेत्र के अगड़ीपुर की घटना

➡देहरादून, कैंसर पीड़ित परिवार को बड़ी राहत, 71 हजार रुपये का ऋण माफ कराया, ऋण जिला प्रशासन ने माफ कराया, सीएसआर फंड से ऋण राशि का भुगतान, रायफल क्लब मद से अतिरिक्त सहायता, 50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता

➡श्रावस्ती, भंगहा बाजार में बुलडोजर एक्शन, करीब एक दर्जन दुकानें ध्वस्त, दुकानदारों का प्रशासन पर आरोप, स्टे ऑर्डर के बावजूद तोड़ा- दुकानदार, 6 माह पहले दिया था नोटिस- SDM भिनगा

➡शामली, युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास, युवक की धमकी से परेशान है युवती, युवती के मंगेतर को भी दी है धमकी, पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया, शामली के थानाभवन क्षेत्र की घटना

➡शामली, ATM कार्ड बदलकर 62 हजार रूपये निकाले, किसान ने शामली पुलिस से शिकायत की, बाजार में सामान लेने आया था किसान, अनजान व्यक्ति ने धोखे से ATM कार्ड बदला, बाबरी के गांव बनेड़ाजट का निवासी है पीड़ित

➡गोरखपुर, गोरखनाथ मंदिर में CM का जनता दर्शन, CM योगी ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन, दूर-दूर से समस्या लेकर पहुंचे कई लोग, CM ने एक एक कर सुनी सबकी समस्या, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश, गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम

➡शामली, गिफ्ट भेजने का झांसा देकर महिला से ठगी, महिला से गिफ्ट का झांसा देकर 8 लाख ठगे, पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराया केस, ठग ने इंग्लैंड से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कैराना की महिला से 8 लाख ऑनलाइन ठगे, इंस्टा पर मिला था इंग्लैंड की कंपनी का ऑफर

➡मिर्जापुर, मुस्लिम लड़की लेकर हिन्दू युवक फरार, मुंबई से लड़की लेकर नीरज कुमार फरार, पिता ने कोतवाली देहात में दी तहरीर, फर्जी आधार कार्ड बनवाकर शादी भी की, प्रधान पति पर भी धमकाने का आरोप, आरोपी नीरज अरेस्ट, अन्य पर कार्रवाई नहीं

➡शामली, देवर पर छेड़छाड़ करने का आरोप, गाली गलौज, हत्या की धमकी दी, देवरा पर गलत निगाह रखने का आरोप, शामली के थानाभवन क्षेत्र का मामला

➡बहराइच, दहेज के लिए हैवान बने ससुराल वाले, युवती को उतार दिया मौत के घाट, पीट-पीटकर हत्या की, शव लटकाया, शव को फांसी के फंदे से भी लटकाया, एक साल पहले 2025 में हुई थी शादी, पति और सास पर पिता ने लगाए आरोप, थाना दरगाह इलाके में हत्या से सनसनी

➡गोरखपुर, पूजा अर्चना कर सीएम का जनता दर्शन, CM योगी लोगों की सुन रहे हैं समस्याएं, दूर दूर से समस्या लेकर पहुंचे कई लोग, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

➡आगरा, मोबाइल हैकिंग से फ्रॉड की घटना, क्रेडिट कार्ड से 97 हजार 500 ठगे, डिजिटल वाउचर खरीदने का आरोप, फैक्ट्री रीसेट होने का लगाया आरोप, पीड़ित को नहीं मिला कोई OTP, अलर्ट, थाना एकता में साइबर फ्रॉड का केस दर्ज

➡सीतापुर, बंद पड़े घर में चोरी की घटना, लोहे का जाल काटकर उतरे चोर, अलमारी तोड़ नगदी, जेवरात चोरी, महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡औरैया, सहार थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिला, सौथरा गांव के पास शव पड़ा मिला, लोगों से पूछताछ, जांच में जुटी पुलिस

➡दिल्ली, राष्ट्रपति ने अध्यादेश जारी किया, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ी, स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 की गई, नई संख्या में मुख्य न्यायाधीश भी शामिल, न्यायपालिका में लंबित मामलों को लेकर फैसला

➡दिल्ली, IGI एयरपोर्ट पर सोना तस्करी का भंडाफोड़, पैंट की अंदरुनी जेब में छिपाया था सोना, शातिर तरीके से छिपाकर रखे थे बिस्किट, 115 सोने के बिस्किट भारत ला रहा था, भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक अरेस्ट, जब्त किए गए सोने का वजन 3.5 किलो, अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने की संभावना, कस्टम विभाग आरोपी से पूछताछ में जुटा

➡दिल्ली, दिल्ली में CNG के दाम फिर बढ़े, CNG के दाम में 1 रुपये की बढ़ोतरी, दिल्ली में CNG 80.09 रुपये प्रति किलो, 2 दिन पहले भी CNG पर बढ़े थे 2 रुपये

➡एटा, पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश रफीक बंजारा घायल, गिरफ्तार, लूटे गए कुंडल, तमंचा, कारतूस बरामद, जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव में मुठभेड़

➡उन्नाव, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस-कंटेनर में टक्कर, 22 घायल, इंटरसिटी एक्सप्रेस बस में सवार 22 यात्री घायल, चालक को झपकी आने से बस कंटेनर से टकराई, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रघुरामपुर की घटना

➡बस्ती, पुलिस की पशु तस्कर सद्दाम से मुठभेड़, पुलिस के जवाबी कार्रवाई में तस्कर घायल, कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक बरामद, एक दिन पूर्व 7 पशु तस्कर पकड़े गए थे, पुलिस ने 7 तस्करों को किया था अरेस्ट, परशुरामपुर थाना के नकटवा पुल का मामला

➡रायबरेली, मंत्री मनोज पांडेय का बड़ा बयान, विभाग बंटवारे पर बोले मनोज पांडेय, ‘कौन सा विभाग किसे मिलेगा, शीर्ष नेतृत्व तय करेगा’, अखिलेश यादव चिंता छोड़ दें- मनोज पांडेय, साइकिल चलाना सेहत के लिए फायदेमंद – मनोज, सपा में रहते हुए भी साइकिल चलाई – मनोज, बीजेपी में भी साइकलिंग जारी रखेंगे- मनोज, सेहत के लिए हमेशा साइकलिंग करता हूं- मनोज, PM की अपील सबको माननी चाहिए- मनोज, प्रधानमंत्री पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं- मनोज

➡रायबरेली, प्रदूषण विभाग के अधिकारी का वीडियो वायरल, सहायक पर्यावरण अभियंता दीपक का वीडियो वायरल, नशे की हालत में होने के लगाए जा रहे आरोप, दफ्तर के अंदर का बताया जा रहा वायरल वीडियो, ईंट भट्ठा संचालकों से वसूली के भी लगे आरोप

➡रुड़की, बेलडा,केल्हनपुर में विजिलेंस की छापेमारी, ऊर्जा निगम,विजिलेंस ने चलाया अभियान, बिजली चोरी करते 20 लोग पकड़ा गया, बेलडा गांव में 12 लोगों पर कार्रवाई, केल्हनपुर गांव में 8 लोगों के खिलाफ केस, अवैध केबिल, उपकरण टीम ने किए जब्त

➡देहरादून, देहरादून में आरटीओ का चेकिंग अभियान, 60 वाहनों के चालान, 15 वाहन किए सीज, मसूरी रूट पर बढ़ते ट्रैफिक के बीच कार्रवाई, घंटाघर, ओएनजीसी चौक, आईएसबीटी पर जांच

➡शामली, शामली के 2 लोगों की बिहार में मौत, सड़क हादसे में 2 लोगों की हुई मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर, दोनों दोस्त ट्रक चालक और हेल्पर थे, ट्रक टायर पंचर होने पर नीचे उतरे थे, बिहार के ठाकुरगंज में हुआ हादसा, बाबरी के बनती खेड़ा के निवासी थे

➡शामली, कैराना के युवक की गाजियाबाद में मौत, डंपर और डीसीएम की जोरदार टक्कर हुई, हादसे में डीसीएम चालक रिहान की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मृतक रिहान की शादी, कैराना के आलकला का निवासी था मृतक

➡कौशाम्बी, कूलर में पानी डालने के दौरान हादसा, करंट के चपेट मे आने से युवक की मौत, पानी डालने के दौरान कूलर में उतरा करंट, पिपरी थाना के नैवापुर गांव की घटना

➡अमरोहा, भ्रूण लिंग जांच की सूचना पर छापेमारी, हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग का छापा, 22 हजार लेकर लिंग परीक्षण का आरोप, अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर आरोपी फरार, महिला सहित 3 आरोपियों पर केस दर्ज, मंडी धनौरा के मून डिग्री कॉलेज के पास रेड

➡सहारनपुर, चाय की दुकान से मोबाइल चोरी, दुकानदार कुछ देर के लिए बाहर गया, वापस लौटा तो काउंटर से फोन गायब, CCTV में चोर मोबाइल पार करता दिखा, थाना मंडी क्षेत्र का मामला, जांच जारी

➡अयोध्या, अयोध्या से वृंदावन गए युवक की मौत, युवक की यमुना में डूबने से हुई मौत, 11 साथियों के साथ वृंदावन गया था, कैंट थाना क्षेत्र का रहने वाला था सर्वेश

————————————-