*मीडिया सैल जनपद हापुड़।*
हापुड़17मई26*पुलिसमुठ भेड़ की जबाबी फायरिंग में 03 बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार
हापुड़*दिनांक 16-05-2026 थाना पिलखुवा, हापुड़ नगर व जनपदीय स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम की चेकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़, आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 03 बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार।
जिनके कब्जे से 03 अवैध तमंचे मय 08 जिंदा व 05 खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त अरबन क्रूजर कार बरामद।
प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम 1. लवकुश पुत्र अशोक निवासी ग्राम गालन्द थाना पिलखुवा जनपद हापुड़, 2. कपिल पुत्र प्रताप सिंह व 3. गौरव पुत्र प्रमोद सिंह निवासीगण ग्राम मसौता थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद बताया है, जिनके द्वारा ग्राम गालन्द निवासी अतुल की गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया गया है,
जिसके सम्बन्ध में थाना पिलखुवा पर मु0अ0सं0 208/2026 धारा 190, 191(2), 191(3), 126(2), 103(1), 324(4), 3(5) बीएनएस पंजीकृत है। उक्त मुठभेड़/कार्यवाही में है0का0 संदीप राठी भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है।
गिरफ्तार/घायल बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।विस्तृत प्रेसनोट शीघ्र ही उपलब्ध करा दिया जायेगा।

More Stories
चमौली19अगस्त26*उत्तराखंड में आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूल बंद*
रीवा19अगस्त26*पड़ोखर गांव में रास्ते के अभाव में परेशान स्कूली बच्चे, कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचकर लगाई रास्ता बनाने की गुहार*
लखनऊ19अगस्त26* ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 पदों का अंतिम रिजल्ट*