May 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रुढ़की १५ मई २६ * रुड़की में एक निकाह समारोह उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका ने  बैंक्वेट हॉल पहुंच कर शादी रुकवा दी

मथुरा 17 मई 26* दिनांक 17.05.2026 से 16.06.2026 तक यातायात व्यवस्था हेतु (ट्रैफिक प्लान)*

मथुरा 17 मई 26* दिनांक 17.05.2026 से 16.06.2026 तक यातायात व्यवस्था हेतु (ट्रैफिक प्लान)*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

*मथुरा* अधिकमास मेला वर्ष 2026 में दिनांकः17.05.2026 से 16.06.2026 तक प्रस्तावित है, जिसमें श्री गिर्राज जी महाराज की परिक्रमा एवं दर्शन करने हेतु अत्यधिक संख्या में परिक्रमार्थियों एवं श्रद्धालुओं के आगमन की सम्भावना है ।परिक्रमार्थियों एवं श्रद्धालुओं को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु मेला अवधि में निम्न प्रकार से यातायात व्यवस्था लागू की जाती है।

*डायवर्जन:-*
1. जमुनावता की ओर से दानघाटी मन्दिर की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन ब्लाक तिराहा से राजीव तिराहा की ओर डायवर्ट किये जायेंगे ।
2. नीमगांव फाटक तिराहा से समस्त प्रकार के वाहन डींग / बरसाना / छाता / मथुरा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन वाईपास होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
3. डीगं रोड नीमगांव वाईपास से सभी प्रकार के वाहन कस्वा गोवर्धन की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे । यह सभी वाहन नीमगांव वाईपास होकर अपन गन्तव्य को जा सकेंगे ।
4. राजीव तिराहा / ब्लॉक तिराहा से आने वाले वाहन महमूद पुर बम्बा चौराहा की ओर डायवर्ट किये जायेंगे यह वाहन कस्वा गोवर्धन की ओर प्रतिबन्धित रहेंगे ।

*प्रतिबन्धित मार्ग:-*
1. राजस्थान की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन महमूदपुर चौराहा बम्बा वाईपास से कस्बा गोवर्धन की ओर पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेगें ।
2. गोवर्धन चौराहा मथुरा से कस्बा गोवर्धन की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन जमुनावता बम्बा वाईपास चौराहा से कस्बा गोवर्धन की ओर पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेगें ।
3. एकता तिराहा से राधाकुण्ड की ओर आने वाले वाहन जमुनावता की ओर डायवर्ट किये जायेगे एव सभी प्रकार के वाहन सौख अडडा की ओर पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेगे।
4. सौंख अड्डा से समस्त प्रकार के वाहन दानघाटी मन्दिर की ओर पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेंगे ।
5. डीग रोड बम्बा वाईपास (बृज बसुन्धरा कट ) की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन कस्बा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग की ओर पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेंगे।
6. अन्योर डीग बम्बा वाईपास कट की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन कस्बा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग की ओर पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेंगे ।
7. राजस्थान बार्डर क्षेत्र ठाकुर चूरामण जाट चौक से कस्बा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेंगे ।
8. हरजीकुण्ड कस्बा गोवर्धन से समस्त प्रकार के वाहन परिक्रमा मार्ग की ओर पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेंगे ।
9. जतीपुरा अड्डा कस्बा गोवर्धन से समस्त प्रकार के वाहन परिक्रमा मार्ग की ओर पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेंगे ।
10. डीग अड्डा से दानघाटी की ओर से समस्त प्रकार के वाहन परिक्रमा मार्ग की ओर पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेंगे ।
11. पंचायत घर गांठौली के सामने से परिक्रमा मार्ग की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे ।
12. सरस्वति कुण्ड तिराहा से परिक्रमा मार्ग की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे ।
13. सकीतरा कट से परिक्रमा मार्ग कस्वा गोवर्धन की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे ।
14. नई तहसील कस्वा गोवर्धन से परिक्रमा मार्ग की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे ।
15. पीडब्ल्यूडी ऑफिस श्री कृष्ण सुदामा गौशाला बम्बा पुलिया से कस्वा गोवर्धन की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे ।
16. मुखराई तिराहा से राधाकुण्ड की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे ।
17. सुरभि गौशाला कस्वा गोवर्धन से कस्वा गोवर्धन की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे ।
18. समर्पण गौशाला बम्बा कट नीम गांव वाईपास से कस्वा गोवर्धन की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे ।
19. लवकुश टी स्टॉल नीम गांव वाईपास तिराहा से कस्वा गोवर्धन की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे
20. श्रीजी ढावा के सामने टिर्री मार्ग नीमगांव वाईपास से कस्वा गोवर्धन की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे ।
21. श्री राधा मार्ग के आगे कट-01 व कट-02 से राधाकुण्ड की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे ।

*नोट:- अधिकमास मेला कस्वा गोवर्धन के अवसर पर दिनांक 17.05.2026 से 16.06.2026 तक कस्वा गोवर्धन जनपद मथुरा में इन सभी प्रतिबन्धों के अलावा फायर सर्विस / एम्बूलेन्स एवं इमरजेन्सी वाहन के लिए आवागमन खुला रहेगा ।*

*पार्किंग व्यवस्था:-*
1. शमशान घाट के बगल में पार्किगं (महमूद पुर चौराहा से सौंख रोड पर)
2. मेहारी धाम पार्किंग (महमूद पुर चौराहा से सौंख रोड पर)
3. रेड हॉट मिक्स प्लांट सौंख रोड पर पार्किंग (महमूद पुर चौराहा से सौख रोड पर)
4. जमुनाबता हैलीपेड पार्किंग (मथुरा गोवर्धन मार्ग)
5. पालई रोड हैलीपेड पार्किंग के बगल में पार्किंग (मथुरा गोवर्धन मार्ग)
6. निवोदिता विद्यामन्दिर एवं हैलीपेड पार्किंग बीच में वैकल्पिक पार्किंग (मथुरा गोवर्धन रोड)
7. निवोदिता विद्या मन्दिर के बगल में अडींग की ओर पार्किंग (मथुरा गोवर्धन रोड)
8. मल्टीलेवल पार्किंग (मथुरा गोवर्धन मार्ग)
9. डीग रोड पर कैनरा बैंक के बगल में पार्किंग / बैरियर (छोटे वाहनो के लिए वैकल्पिक पार्किंग)
10. गोवर्धन अनाज मण्डी डीग रोड के सामने पार्किंग / वैरियर (बडे वाहन हेतु)
11. गोवर्धन अनाज मण्डी डीग रोड के पीछे पार्किंग (ट्रैक्टर हेतु वैकल्पिक)
12. राल रोड पर चरकुला ग्लोबल पब्लिक स्कूल के सामने स्टील गेट बन्द पार्किंग (बडे वाहन हेतु बस इत्यादि)
13. जीलाल तिराहा के सामने गेट वैरियर / पार्किंग (कार एवं छोटे वाहन पार्क किये जायेंगे)
14. नीमगांव फाटक से डीग अड्डा रोड पर पार्किंग/ वैरियर (श्री गिर्राज जी प्रोपर्डी / लाडली रेस्टोरेन्ट के सामने सभी प्रकार के वाहन पार्क किये जायेंगे)