बाँदा15मई26*कलेक्ट्रेट में पत्रकारों के लिए नहीं बैठने की व्यवस्था
बाँदा से सुनैनानिषाद की रिपोर्ट यूपीआजतक
बांदा। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार आज खुद मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। बांदा कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पत्रकार समाचार संकलन, जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन-प्रशासन की गतिविधियों की कवरेज के लिए पहुंचते हैं। यही पत्रकार सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हैं, जनता की आवाज शासन तक पहुंचाते हैं और अधिकारियों के अच्छे कार्यों को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य करते हैं, लेकिन दुखद स्थिति यह है कि आज उन्हीं पत्रकारों के बैठने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में कोई समुचित एवं छायादार स्थान तक उपलब्ध नहीं है। भीषण गर्मी और धूप में पत्रकार घंटों खड़े रहने को मजबूर रहते हैं। सबसे गंभीर विषय यह है कि महिला पत्रकारों के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छ शौचालय तक की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी बाँदा को ज्ञापन सौंपा।

More Stories
लखनऊ ३ जुलाई २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सिद्धार्थनगर3जुलाई26*लापरवाही*शिक्षकों की कमी से हांफ रहे 28 राजकीय विद्यालय*
गोरखपुर3जुलाई26*5 महीने से रुका वेतन दिलाने का किया प्रयास कर्मचारी संघ ने दिखाया मानवीय चेहरा*