पूर्णिया बिहार 15 मई 26 लखना पंचायत मनरेगा विवाद: ग्रामीणों ने मुखिया अनवर के समर्थन में खोला मोर्चा
पूर्णिया से मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
बोले- लोकप्रियता से घबराकर रची जा रही साजिश, धरातल पर कोई गड़बड़ी नहीं
पूर्णियां बिहार : लखना पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर लगे अनियमितता के आरोपों के बीच अब नया मोड़ आ गया है। दर्जनों ग्रामीणों और समाजसेवियों ने युवा मुखिया मोहम्मद अनवर के समर्थन में आवाज बुलंद की है। लोगों का कहना है कि मुखिया की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर कुछ लोग साजिश के तहत उन्हें बदनाम कर रहे हैं।
लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मुन्ना उर्फ साहिब ने पंचायत में मनरेगा योजनाओं में वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए डीएम पूर्णिया से उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि कागजों पर राशि निकासी हुई पर धरातल पर काम नहीं दिखता।
ग्रामीणों ने आरोपों को नकारा
लेकिन लखना पंचायत के दर्जनों लोगों और समाजसेवियों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि लखना पंचायत की किसी भी योजना में इस तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है।
पंचायत की बुजुर्ग महिला रीता देवी और नहर पर मक्का सुखा रहीं अन्य महिलाओं ने बताया, “मुखिया मोहम्मद अनवर अच्छे छवि के इंसान हैं। उनसे हम लोगों को कोई शिकायत नहीं है। पंचायत के विकास के लिए दिन-रात लगे रहते हैं।
लोकप्रियता बनी निशाना
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवा मुखिया मोहम्मद अनवर की साफ छवि और पंचायत के प्रति लगनशीलता से उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि कुछ लोग बेबुनियाद बयान देकर उन्हें साजिश के तहत फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि धरातल पर ऐसी कोई बात नहीं है। योजनाओं का काम हुआ है और मजदूरों को भुगतान भी मिला है।
फिलहाल पंचायत प्रतिनिधियों या अधिकारियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। लेकिन गांव की आवाज मुखिया अनवर के साथ खड़ी दिख रही है।

More Stories
कानपूर नगर १५ मई २६ * चकरपुर फल मंडी में आग लगने से दुकानें जलकर हुई राख
लखनऊ15मई2६ * डॉ. सोमेंद्र तोमर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चौधरी सुनील गुर्जर ने लखनऊ पहुंचकर दी शुभकामनाएं”
पूर्णिया बिहार 14 मई 26 पूर्णिया में 15 मिनट का ब्लैकआउट सफल, सायरन से दहला शहर आरएन शाह चौक पर हजारों की भीड़