अयोध्या14मई26*वरिष्ठ कांग्रेस नेता दयानंद शुक्ला के प्रयास से गरीब मजदूर को निजी कंपनी से मिला न्याय*
अयोध्या*रुदौली विधानसभा मवई ब्लॉक के नौगांवा गांव के निवासी अरविंद रावत दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। कार्य के दौरान दुर्भाग्यवश उनके एक हाथ की सभी उंगलियां कट गईं।
इसके बाद कंपनी मालिक ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया और मुआवजे देने से साफ इनकार कर दिया। कंपनी मालिक ने कहा कि “आपकी गलती से हाथ कटा है, कोई मुआवजा नहीं मिलेगा।”
गरीब मजदूर अरविंद रावत इलाज कराने के बाद गांव लौट आए और दो माह पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री दयानंद शुक्ला को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। श्री दयानंद शुक्ला ने न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
श्री शुक्ला ने कंपनी मालिक पर लगातार दबाव बनाया और अपने संबंधों का उपयोग करते हुए पूर्व मंत्री श्री नरेश चौधरी के माध्यम से आज दिल्ली में कंपनी मालिक से पीड़ित अरविंद रावत को इलाज के लिए ₹2.22 लाख तथा मुआवजे के रूप में ₹2.10 लाख का चेक दिलवाया गया।
कांग्रेस नेता दयानंद शुक्ला ने मजदूर अरविंद रावत को पूर्ण न्याय दिलाने का भरोसा भी दिया है।
अरविंद रावत के परिवार ने श्री दयानंद शुक्ला जी के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की है। पूरे क्षेत्र में तथा विशेषकर पासी समाज में इस न्यायपूर्ण पहल को लेकर खुशी और सराहना का माहौल है।
न्याय के लिए संघर्ष करने वाले गरीब मजदूर को न्याय मिलना इस बात का प्रमाण है कि सही प्रयास से असहायों की आवाज सुनी जा सकती है।
👇

More Stories
सिद्धार्थनगर3जुलाई26*लापरवाही*शिक्षकों की कमी से हांफ रहे 28 राजकीय विद्यालय*
गोरखपुर3जुलाई26*5 महीने से रुका वेतन दिलाने का किया प्रयास कर्मचारी संघ ने दिखाया मानवीय चेहरा*
नई दिल्ली3जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*